Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़अररियाITI Farbisganj Student Guddu Kumar Secures Technician Position at ISRO with 9th Rank Nationwide

फारबिसगंज आईटीआई के छात्र गुड्डू का इसरो में हुआ चयन

फारबिसगंज आईटीआई के छात्र गुड्डू कुमार ने इसरो में टेक्नीशियन पद पर चयनित होकर भारत में 9वीं रैंक हासिल की है। प्राचार्य और अनुदेशकों ने उनकी मेहनत और मार्गदर्शन की सराहना की। इससे पहले गुड्डू का चयन...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 31 Aug 2024 06:39 PM
share Share

फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज आईटीआई के 2019-2021 बैच के इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक व्यवसाय के छात्र गुड्डू कुमार का सिलेक्शन भारत सरकार के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र, इसरो में टेक्नीशियन पद पर हुआ। खास बात की आईटीआई के छात्र गुड्डू कुमार ने पूरे भारत वर्ष में 9 वी रैंक हासिल कर इस जिले का नाम पूरे भारत वर्ष में रौशन किया है। प्राचार्य राजीव कुमार ने बताया कि गुड्डू कुमार की इस सफलता पर संस्थान गौरवान्वित है। गुड्डू कुमार का चयन इससे पहले भारत सरकार के ही प्रतिष्ठित संस्था भामा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में भी हुआ था। संस्थान के अनुदेशक ने बताया की छात्र गुड्डू कुमार शुरू से ही पढ़ाई में होनहार एवं काफी मेहनती था। वहीं छात्र गुड्डू ने बताया की उसकी इस सफलता के पीछे उसे प्रशिक्षित करने वाली संस्थान की अनुदेशक सुष्मिता राय का मार्गदर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद रहा। गुड्डू की इस शानदार सफलता पर संस्थान के कर्मी एवं छात्र काफी खुश है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें