Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़अररिया15-Year-Old Boy Goes Missing While Bathing in Canal in Raniganj

नहाने के दौरान नहर में डूबा 15 वर्षीय किशोर, लापता

रानीगंज में गुरुवार को 15 वर्षीय किशोर गजेंद्र ऋषिदेव नहर में नहाते समय बह गया और अब तक लापता है। घटनास्थल पर फारबिसगंज सीओ, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय प्रशासन खोजबीन में जुटे हुए हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाThu, 22 Aug 2024 07:37 PM
share Share

रानीगंज । एक संवाददाता गुरुवार को फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के सोनपुर गांव के समीप 59 आरडी नहर में 15 साल के एक किशोर नहाने के दौरान बह गया। अब तक किशोर लापता है। हालांकि उसकी खोजबीन जारी है। लापता किशोर गजेन्द्र ऋषिदेव रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक के लाली टोला निवासी जोगेंद्र ऋषिदेव का का बेटा है। घटना को लेकर बिशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सरोज कुमार मेहता ने बताया कि गुरुवार को गजेंद्र ऋषिदेव गांव के तीन चार लोगों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। इस बीच अचानक गजेंद्र गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन की गयी, लेकिन अब तक लापता है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर फारबिसगंज सीओ व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर किशोर की खोज में लगी है। रानीगंज सीओ प्रियवर्त कुमार ने बताया कि घटनास्थल फारबिसगंज अंचल के अंतर्गत आता है, मौके पर यहां से कमर्चारी को भेजा गया है। नहर का पानी भी तत्काल रोकवा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किशोर की खोज जारी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें