Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़आराViolent Clash in Bhojpur Three Injured Over Dispute Regarding Woman s Phone Conversations

महिला से बात के विरोध पर चाचा-भतीजे सहित तीन को पीटा

भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव में शुक्रवार को महिला से बातचीत का विरोध करने पर चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। एक व्यक्ति की हंसुआ से अंगुली काट दी गई। सभी गंभीर रूप से...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 6 Sep 2024 02:11 PM
share Share

आरा, हि.सं.। भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव में शुक्रवार की सुबह महिला से बात करने का विरोध करने पर चाचा-भतीजे सहित तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। एक व्यक्ति की हंसुआ से अंगुली भी काट दी गई। तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। तीनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में उसी गांव के गणेश रजक, डब्लू रजक और राहुल कुमार रजक शामिल हैं। तीनों रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। राहुल कुमार रजक ने बताया कि पड़ोस की एक महिला (रिश्ते की चाची) गांव के दीपक चौधरी नामक व्यक्ति से काफी दिनों से मोबाइल पर बातचीत करती है। चचेरे भाई अमित ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। तब अमित की मां ने पड़ोस की उस महिला को समझाने का प्रयास किया। इससे नाराज महिला ने दीपक चौधरी को फोन कर इस बात की जानकारी दे दी। इसे लेकर गुरुवार की शाम दीपक चौधरी ने अमित कुमार की पिटाई की थी। हालांकि तब बात खत्म हो गई थी। शुक्रवार की सुबह उसका छोटा भाई रोहित कुमार स्कूल जा रहा था। तभी दीपक अपने कुछ लोगों के साथ घेर कर मारपीट करने लगा। सूचना मिलने पर वे लोग पूछताछ करने पहुंचे, तो तीनों की भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। इस दौरान उसके चाचा गणेश रजक के बाएं पैर पर हंसुआ से वार कर दिया गया। इससे उनकी एक उंगली कट गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें