Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़आराTribute to Martyr Ashok Singh on Eighth Death Anniversary in Uri Sector

शहादत दिवस पर याद किये गये रकटू टोला में अशोक सिंह

फोटो कैप्सन 10 -पीरो में शहादत दिवस पर शहीद अशोक सिंह को श्रद्धांजलि देते एसडीओ और एसडीपीओ।

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 18 Sep 2024 01:32 PM
share Share

पीरो, संवाद सूत्र। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में शहीद अशोक सिंह की आठवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव रकटू टोला में मनायी गयी। अध्यक्षता उनकी विधवा पत्नी संगीता देवी ने की और संचालन उनके पुत्र विशाल यादव ने किया। मालूम हो कि 2016 में अशोक कुमार सिंह की शहादत आतंकियों की गोली से हो गयी थी। कार्यक्रम में शामिल सेना के ब्रिगेडियर अमरेन्द्र कुमार, एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ राहुल सिंह, पहलवान हरिमोहन सिंह और पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनकी पत्नी संगीता देवी ने कहा कि निश्चित तौर पर पति के शहादत दिवस पर आंखें नम हो जाती हैं, लेकिन बेटों ने अपने पिता की जगह पर देश की रक्षा शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें