Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़आराFour drunkards arrested from different places

अलग-अलग जगहों से चार शराबी गिरफ्तार

संवाद सूत्र जजसज जजसज जजसजज जसज ज जसज ज ज ज जज जजज जज तात त त त तात

Newswrap हिन्दुस्तान, आराSun, 23 May 2021 05:20 PM
share Share

संवाद सूत्र

अगिआंव। विशेष अभियान चलाकर शनिवार की देर शाम अलग-अलग जगहों से अजीमाबाद थाना पुलिस ने चार शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि इस अभियान में शराब तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। गिरफ्तार दो आरोपित स्थानीय थाना क्षेत्र के नारियाडीह-बड़गांव गांव के रहने वाले डब्लू कुमार व सत्येंद्र कुमार शामिल हैं। ये शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहे थे, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपित लालबचन रजक संझौली थाने के जिगनी गांव का और विकास बैठा रोहतास के दिनारा का रहने वाला है। ये दोनों अजीमाबाद स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे और शनिवार की शाम शराब पीकर भट्ठा पर लौट रहे थे कि किरकिरी मोड़ के समीप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपितों को कोरोना जांच करवाने के बाद जेल भेज दिया गया।

शराबी धराया

बिहिया। पुलिस ने चकवथ के समीप गश्ती के दौरान एक शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबी चकवथ निवासी पप्पू सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

गांजा बरामदगी का फरार आरोपित गिरफ्तार

जगदीशपुर। निज संवाददाता

जगदीशपुर पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बरामदगी के मामले में फरार आरोपित मथुरापुर निवासी विमल बिहारी सिंह को गिरफ्तार किया है। 2017 में ट्रैक्टर पर गांजा ले जाने के दौरान देर रात बरामद हुई थी, जिसमें पुलिस को चकमा देकर आरोपित फरार हो गया था।

--------------------

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें