चोरी की अवैध देसी राइफल और गोली के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
-नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा से शुक्रवार को पकड़ा गया अभियुक्त , एक देसी राइफल, दो गोली, एक मैगजीन और एक मोबाइल जब्त

-नगर थाना क्षेत्र के बलबतरा से शुक्रवार को पकड़ा गया अभियुक्त -एक देसी राइफल, दो गोली, एक मैगजीन और एक मोबाइल जब्त आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाने की पुलिस की ओर से देसी राइफल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वह नगर थाना क्षेत्र के ही बलबतरा मोहल्ले का रहने वाला उमाशंकर सिंह का पुत्र पप्पू कुमार सिंह है। उसे शुक्रवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से एक अवैध देसी राइफल, दो गोली, एक मैगजीन और एक मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी राज की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम बलबतरा निवासी पप्पू कुमार सिंह के घर देसी राइफल रखे जाने की सूचना मिली। इस आधार पर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में पुलिस की ओर से तत्काल छापेमारी कर पप्पू कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी राइफल, एक मैगजीन, दो कारतूस और एक मोबाइल जब्त किया गया। पप्पू कुमार सिंह के पास राइफल का कोई कागज नहीं था। ऐसे में राइफल के चोरी की होने की आशंका है। उसकी जांच की जा रही है। राइफल के बारे में पूछताछ करने के बाद पप्पू कुमार सिंह को जेल भेज दिया गया। इस मामले में पप्पू कुमार सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। ... हथियार की खरीद-बिक्री में दो नाबालिग तस्कर भी गिरफ्तार -आरा नगर थाना क्षेत्र से शनिवार की रात पकड़े गये दोनों -गिरफ्तार तस्कर श्रवण की निशानदेही पर दोनों को दबोचा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता एसटीएफ की मदद से नगर थाने की पुलिस की ओर से अवैध हथियार की तस्करी में दो नाबालिग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को गिरफ्तार तस्कर श्रवण कुमार की निशानदेही पर दोनों को नगर थाना क्षेत्र से ही पकड़ा गया है। दोनों शहर के ही विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। एसपी राज की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एसटीएफ की मदद से अवैध हथियार की तस्करी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक मैगजीन और एक मोबाइल बरामद किया गया था। उसकी निशानदेही पर रात में ही दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भी मोबाइल बरामद किया गया। एसपी की ओर से बताया गया कि सभी मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से डील करने के बाद हथियारों की खरीद-बिक्री करते हैं। इनके मोबाइल से हथियार के फोटो भी मिले हैं। तीनों से पूछताछ में दो अन्य तस्करों का नाम सामने आया है। उन दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। इस मामले में पांच तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बता दें कि शुक्रवार की शाम एसटीएफ को आरा में हथियार की बड़ी खेप की डिलेवरी होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर नगर थाने की मदद से टीम की ओर से छापेमारी कर पिस्टल और गोली के साथ श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया था। एसपी के अनुसार श्रवण कुमार गिरोह का मुख्य सदस्य है। छापेमारी में एसटीएफ के अलावा नगर थानाध्यक्ष देवराज राय और अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।