Hindi Newsबिहार न्यूज़Announcements worth Rs 20 thousand crores of Pragati Yatra got approval 136 proposals approved in Nitish cabinet

प्रगति यात्रा की 20 हजार करोड़ की घोषणाओं को मिली मंजूरी, नीतीश कैबिनेट में 136 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में 136 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें ज्यादातक योजनाएं प्रगति यात्रा से जुड़ी हुईं है। जिनका बजट 20 हजार करोड़ है।

sandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाTue, 4 Feb 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
प्रगति यात्रा की 20 हजार करोड़ की घोषणाओं को मिली मंजूरी, नीतीश कैबिनेट में 136 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्यमंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित 13142.13 करोड़ की 82 योजनाओं को हरी झंडी दी गयी। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के अलावा 54 अन्य प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा राजगीर में महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप और पटना में महिला व पुरुष सेपकटाकरा विश्व कप के आयोजन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री की उत्तर बिहार की यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित 82 योजनाओं को स्वीकृति दी गयी। मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान अबतक 20 हजार करोड़ से अधिक की 188 घोषणाएं कर चुके हैं। इनमें से विभिन्न विभागों द्वारा 67 योजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी हैं। जबकि, 121 योजनाओं को कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दी गयी है। पिछले कैबिनेट में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से जुड़ी 39 योजनाओं को मंजूरी दी गयी थी।

ये भी पढ़ें:21 दिन का होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, 28 फरवरी से शुरू,कैबिनेट में लगी मुहर

राजगीर में महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप

डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि इस वर्ष राजगीर में महिला विश्व कप कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 7 मार्च से 12 मार्च तक होगा। इसमें भारत समेत 15 विभिन्न देश हिस्सा लेंगे। कैबिनेट ने इस आयोजन पर होने वाले खर्च के लिए 8.25 करोड़ की भी स्वीकृति दी। बिहार में पहली बार महिला विश्वकप चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह राजगीर के बिहार राज्य खेल अकादमी में प्रस्तावित है। इसमें भारत, पोलैंड, रोमानिया, केन्या, यूगांडा, अर्जेन्टीना, ईरान, चीन ताइपे, नेपाल, जापान, कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया और बांग्लादेश हिस्सा लेंगे।

पटना में होगा सेपकटाकरा विश्व कप का आयोजन

कैबिनेट ने पटना में सेपकटाकरा विश्व कप के आयोजन के प्रस्ताव को भी सहमति दी। इसके तहत पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में 18 मार्च से 26 मार्च के बीच यह विश्वकप आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत समेत 16 विभिन्न देश हिस्सा लेंगे। वह भी महिला व पुरुष संवर्ग में अलग-अलग आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:अररिया, खगड़िया में मेडिकल कॉलेज; भागलपुर में थर्मल प्लांट, कैबिनेट की मंजूरी

विभागवार स्वीकृत योजनाओं की राशि

नगर विकास एवं आवास विभाग : 495.12

ग्रामीण कार्य विभाग : 64.69

पर्यटन विभाग : 344.01

ऊर्जा विभाग : 663.61

जल संसाधन विभाग : 3645.67

स्वास्थ्य विभाग : 862.34

शिक्षा विभाग : 56.8

खेल विभाग : 153.89

पथ निर्माण विभाग : 6577.38

उद्योग विभाग : 236.25

206 पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति

कैबिनेट ने भवन निर्माण विभाग में विद्युत उपभाग में अभियंता प्रमुख और मुख्य विद्युत अभियंता समेत विभिन्न कोटि के 72 पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। साथ ही मुख्य अभियंता और निदेशक कार्यालय के लिए उच्चवर्गीय लिपिक के कुल 24 पदों के सृजन की मंजूरी मिली है। इसी तरह बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम में अभियंत्रण शाखा में संविदा या प्रतिनियुक्ति आधार पर कुल 50 पदों का सृजन किया गया है। वहीं विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत 4 राजकीय पोलिटेकनिक कॉलेजों में कुल 55 पदों का सृजन किया गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें