Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़After three days heavy rain in bihar nawada jamui banka rohtas and several districts said weather report

तीन दिन सताएगी गर्मी फिर बरसेगी राहत, किन-किन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें वेदर रिपोर्ट

Weather Report : इसके अलावा 13 सितंबर को नवादा, जमुई, बांका, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण में और 14 सितंबर को रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, पटनाSun, 8 Sep 2024 11:51 PM
share Share

Weather Report : पटना सहित प्रदेश में 12 से 14 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 या 11 सितंबर को बिहार में एक सिस्टम बनने की उम्मीद है। इससे बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अगले तीन दिनों तक प्रदेश वासियों को गर्मी सताएगी। वातावरण में आद्रता की मात्रा अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास होगा। इस दौरान राज्य का अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम और पटना सहित दक्षिण-मध्य भागों के जिले में गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने को लेकर पूर्वानुमान जताया है। जबकि रविवार को पटना सहित कुछ जिलों में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। पटना सहित राज्य में अगले दो-तीन दिनों तक सूरज के तल्ख तेवर होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा।

इस दौरान कुछ जगहों पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। जिस कारण बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। बूंदाबांदी या बारिश होने के दौरान लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। लेकिन विशेष कर दोपहर के समय लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो सकता है। राजधानीवाशी रविवार को उमस भरी गर्मी के कारण परेशान रहे।

लेकिन दोपहर बाद बादल छाए रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली। पटना का मौसम सुबह से ही सूरज के तल्ख तेवर होने के कारण गर्म रहा। जिस कारण लोगों को सुबह से ही भीषण गर्मी का एहसास हो रहा था। इसी कारण पटना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि प्रदेश का सबसे गर्म शहर 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ नालंदा जिले का राजगीर रहा।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 12 से 14 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। 12 सितंबर को गया, नवादा, जमुई और बांका में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा 13 सितंबर को नवादा, जमुई, बांका, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण में और 14 सितंबर को रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी है। राजधानीवासी रविवार को उमस भरी गर्मी के कारण परेशान रहे। लेकिन दोपहर बाद बादल छाए रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें