Hindi Newsऑटो न्यूज़TVS Sales Jan 2025 Saw 17pc YoY and 24pc MoM Growth, Apache, Jupiter, iQube, Ntorq, check details

बिक्री में जबरदस्त उछाल! TVS की ये बाइक और स्कूटर लोगों की पहली पसंद बनी, जनवरी 2025 में 17% की तगड़ी ग्रोथ

जनवरी 2025 में TVS की धमाकेदार बिक्री देखने को मिली है। जनवरी 2025 में TVS की बिक्री में 17% की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलती है। आइए कंपनी की बिक्री रिपोर्ट देखते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 Feb 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
बिक्री में जबरदस्त उछाल! TVS की ये बाइक और स्कूटर लोगों की पहली पसंद बनी, जनवरी 2025 में 17% की तगड़ी ग्रोथ

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने जनवरी 2025 में 3,97,623 यूनिट्स की बिक्री के साथ एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। यह आंकड़ा जनवरी 2024 की 3,39,513 यूनिट्स की तुलना में 17.12% की सालाना वृद्धि (YoY Growth) को दर्शाता है। इसके अलावा दिसंबर 2024 की तुलना में बिक्री में 24% की मासिक बढ़त (MoM Growth) भी दर्ज की गई। इस वृद्धि का श्रेय कंपनी के लोकप्रिय टू-व्हीलर्स अपाचे (Apache), जुपिटर (Jupiter), आईक्यूब (iQube) और एनटॉर्क (Ntorq) को जाता है

ये भी पढ़ें:इस ई-स्कूटर के लिए आया नया OTA अपडेट, कई गजब के फीचर्स जुड़ जाएंगे

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
TVS iQube

TVS iQube

₹ 1.07 - 1.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS NTORQ 125

TVS NTORQ 125

₹ 86,841 - 1.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Jupiter 110

TVS Jupiter 110

₹ 74,691 - 87,791

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Jupiter 125

TVS Jupiter 125

₹ 79,299 - 90,480

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RTR 180

TVS Apache RTR 180

₹ 1.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

TVS मोटरसाइकिल की बिक्री में शानदार इजाफा

जनवरी 2025 में TVS ने 1,74,388 मोटरसाइकिलें बेचीं, जो कि जनवरी 2024 की तुलना में 12.07% ज्यादा है। जनवरी 2024 में कंपनी की 1,55,611 यूनिट बिक्री हुई थी। वहीं, जनवरी 2025 में 1,74,388 यूनिट्स की बिक्री हुई है। दिसंबर 2024 में कंपनी की 1,44,811 यूनिट्स बिकी थीं, जिससे 20.42% की मासिक वृद्धि भी देखने को मिली।

जुपिटर और एनटॉर्क स्कूटरों की जबरदस्त मांग

TVS के स्कूटर्स की बिक्री भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। जनवरी 2025 में 1,71,111 स्कूटरों की बिक्री हुई, जो जनवरी 2024 (1,32,290 यूनिट्स) से 29% ज्यादा है।

TVS स्कूटर बिक्री (YoY Growth)

TVS स्कूटर बिक्री (YoY Growth) की बात करें तो जनवरी 2024 में 1,32,290 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, जनवरी 2025 में 1,71,111 यूनिट्स की सेल हुई है। दिसंबर 2024 में 1,33,919 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिससे मासिक आधार पर 27% की बढ़त हुई।

इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की जबरदस्त डिमांड

2025 Auto Expo में पेश किया गया नया TVS iQube ST जल्द लॉन्च होने वाला है। इसी के साथ TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 54.80% बढ़कर 25,195 यूनिट्स पर पहुंच गई है। जनवरी 2024 में इसकी 16,276 यूनिट्स बिकी थी। वहीं, जनवरी 2025 में इसकी 25,195 यूनिट्स बिकी।दिसंबर 2024 की तुलना में इसकी 24.91% अधिक बिक्री हुई।

TVS XL Moped की स्थिर बिक्री

TVS के लोकप्रिय XL मोपेड की बिक्री जनवरी 2025 में 42,172 यूनिट्स तक पहुंच गई। जनवरी 2024 में इसकी 42,040 यूनिट्स सेल हुईं। वहीं, जनवरी 2025 में इसकी 42,172 यूनिट्स सेल हुईं। हालांकि, सालाना वृद्धि सिर्फ 0.32% रही, लेकिन दिसंबर 2024 की तुलना में 26.75% ज्यादा बिक्री हुई।

TVS के टू-व्हीलर की कुल बिक्री में 9.55% वृद्धि

TVS के कुल टू-व्हीलर (2W) की बिक्री जनवरी 2025 में 2,93,860 यूनिट्स रही। जनवरी 2024 में 2,68,233 यूनिट्स बिकीं। वहीं, जनवरी 2025 में इसकी 2,93,860 यूनिट्स की सेल हुई। मासिक तुलना में 36.63% की बड़ी छलांग देखने को मिली।

TVS के तीन-पहिया वाहनों (3W) की बिक्री भी मजबूत

तीन-पहिया वाहनों की घरेलू बिक्री में 39.80% की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे कुल 2,708 यूनिट्स बिकीं। दिसंबर 2024 में 2,218 यूनिट्स बिकी थीं, यानी 22.04% मासिक बढ़त हुई। हालांकि, तीन-पहिया वाहनों के एक्सपोर्ट में 5.17% की गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:इस ई-स्कूटर के लिए आया नया OTA अपडेट, कई गजब के फीचर्स जुड़ जाएंगे

TVS के निर्यात में 52% की जबरदस्त ग्रोथ

TVS के टू-व्हीलर एक्सपोर्ट्स ने जनवरी 2025 में 93,811 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि पिछले साल की तुलना में 52.03% अधिक है। लेकिन दिसंबर 2024 की तुलना में 3.21% की मामूली गिरावट देखी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें