कछुआ चाल से ये कार अल्ट्रोज पर पड़ी भारी, 2 लाख यूनिट का बनाया रिकॉर्ड; बलेनो वाले इसे कर रहे पसंद!
- टोयोटा के इंडियन पोर्टफोलियो में एकमात्र हैचबैक ग्लैंजा है। इस कार को मारुति बलेनो के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इसका मुकाबला बलेनो के साथ टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 से होता है।

टोयोटा के इंडियन पोर्टफोलियो में एकमात्र हैचबैक ग्लैंजा है। इस कार को मारुति बलेनो के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में इसका मुकाबला बलेनो के साथ टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 से होता है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में इस कार ने सेल्स में नया माइलस्टोन सेट कर दिया है। दरअसल, मारुति बलेनो के बैज-इंजीनियर्ड वर्जन ने पिछले महीने यानी जनवरी में 26,178 यूनिट के डिस्पैच के साथ 2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार मुकाम को इस कार ने 66 महीने यानी करबी साढ़े पांच साल में हासिल किया है।
टोयोटा ग्लैंजा मारुति द्वारा सुजुकी मोटर कॉर्प (SMC) के गुजरात प्लांट में बनाई जाती है। ग्लैंजा को जून 2019 में लॉन्च किया गया था। 1 लाख बिक्री के मील के पत्थर तक पहुंचने में चार साल से थोड़ा कम समय लगा। अगले 1 लाख मॉडल सिर्फ एक साल और 9 महीने लगे। अपनी शानदार सेल्स के साथ इसने फाइनेंशियल ईयर 2025 में टोयोटा ग्लैंजा के लिए भी मुश्किलें बढ़ा दीं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Glanza
₹ 6.86 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz CNG
₹ 7.45 - 10.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz Racer
₹ 9.49 - 10.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.5 - 11.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फाइनेंशियल ईयर 2024 ग्लैंजा का अब तक का सबसे अच्छा फाइनेंशियल ईयर रहा है, जिसमें 12 महीने के दौरान इसकी 52,262 यूनिट्स की बिक्री हुई। फाइनेंशियल ईयर 2025 के पहले 10 महीनों में टोयोटा हैचबैक ने अनुमानित 40,742 यूनिट्स बेची हैं। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में ग्लैंजा की बिक्री हुंडई i20 (47,434 यूनिट्स) और टाटा अल्ट्रोज (31,925 यूनिट्स) के बीच है। इसी अवधि में 1,39,324 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति बलेनो सबसे आगे है।
टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो सेल्स | ||||
फेसियल | ग्लैंजा | बलेनो | शेयर (%) | टोटल |
FY2020 | 24,380 | 1,80,413 | 13.51 | 2,04,793 |
FY2021 | 22,530 | 1,63,445 | 13.78 | 1,85,975 |
FY2022 | 22,097 | 1,48,187 | 14.91 | 1,70,284 |
FY2023 | 39,766 | 2,02,901 | 19.6 | 2,42,667 |
FY2024 | 52,262 | 1,95,607 | 26.72 | 2,47,869 |
FY2025* | 40,742 | 1,39,324 | 29.24 | 1,80,066 |
टोटल | 2,01,777 | 10,29,877 | 19.59 | 12,31,654 |
FY2025 के पहले 10 महीने है। |
खास बात ये है कि बलेनो की संख्या की तुलना में टोयोटा ग्लैंजा की बिक्री का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2020 में बलेनो की तुलना में ग्लैंजा की बिक्री का हिस्सा सिर्फ 13.51% था, जबकि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में यह 29.24% है। अगर बिक्री की मौजूदा दर जारी रहती है, तो फाइनेंशियल ईयर 2025 के आखिर तक SMC फैक्ट्री से बलेनो और ग्लैंजा की कम्बाइंड डिस्पैच आसानी से 2 लाख का आंकड़ा पार कर जाएगा।
टोयोटा की ग्लैंजा पेट्रोल और CNG पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, जिसमें पहले मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑटो ऑप्शन मिलते हैं, जबकि बाद वाला केवल मैनुअल है। इसे कुल 9 वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इस प्रीमियम हैचबैक की एक्स-शोरूम कीमत 6.90 लाख रुपए से 9.99 लाख रुपए तक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।