Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Sales Breakup January 2025 Punch Dominate Nexon, Curvv, Safari

नेक्सन, सफारी, हैरियर या कर्व नहीं, बल्कि टाटा के लिए ब्रांड बन गई ₹5.99 लाख ये SUV; फिर बनी नंबर-1

  • टाटा मोटर्स की साल के पहले महीने यानी जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 8 मॉडल बेच रही है। इसमें हैचबैक से SUV तक सभी शामिल हैं। कंपनी SUV सेगमेंट लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 08:52 AM
share Share
Follow Us on
नेक्सन, सफारी, हैरियर या कर्व नहीं, बल्कि टाटा के लिए ब्रांड बन गई ₹5.99 लाख ये SUV; फिर बनी नंबर-1

टाटा मोटर्स की साल के पहले महीने यानी जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 8 मॉडल बेच रही है। इसमें हैचबैक से SUV तक सभी शामिल हैं। कंपनी SUV सेगमेंट लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के लिए पिछले कुछ महीने से लगातार नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली पंच एक बार फिर नंबर-1 ही रही। वहीं, दूसरी पोजीशन पर नेक्सन रही। चौंकाने वाली बात ये रही कर्व की सेल्स में गिरावट देखने को मिली है। लगभग 5000 यूनिट से कर्व की सेल्स घटकर 3000 पर आ गई। चलिए कंपनी की सेल्स के रिपोर्ट कार्ड को देखते हैं।

टाटा मोटर्स कार सेल्स जनवरी 2025
मॉडलजनवरी 2025दिसंबर 2024नवंबर 2024
पंच16,23115,07315,435
नेक्सन15,39713,53615,329
टियागो6,8075,0065,319
कर्व3,0874,9945,101
अल्ट्रोज2,0331,8662,083
सफारी1,5481,3851,563
हैरियर1,4881,3071,374
टिगोर1,4841,054859
टोटल48,07544,22147,063

टाटा मोटर्स की सेल्स की बात करें तो पंच की जनवरी 2025 में 16,231 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 15,073 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 15,435 यूनिट बिकी थीं। नेक्सन की जनवरी 2025 में 15,397 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 13,536 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 15,329 यूनिट बिकी थीं। टियागो की जनवरी 2025 में 6,807 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 5,006 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 5,319 यूनिट बिकी थीं।

ये भी पढ़ें:इस लग्जरी कार की जनवरी में फीकी रही शुरुआत, सिर्फ 3 लोगों ने ही खरीदा

कर्व की जनवरी 2025 में 3,087 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 4,994 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 5,101 यूनिट बिकी थीं। अल्ट्रोज की जनवरी 2025 में 2,033 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 1,866 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 2,083 यूनिट बिकी थीं। सफारी की जनवरी 2025 में 1,548 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 1,385 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 1,563 यूनिट बिकी थीं।

हैरियर की जनवरी 2025 में 1,488 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 1,307 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 1,374 यूनिट बिकी थीं। टिगोर की जनवरी 2025 में 1,484 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 1,054 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 859 यूनिट बिकी थीं। इस तरह कंपनी ने जनवरी 2025 में 48,075 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 44,221 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 47,063 यूनिट बिकी थीं।

ये भी पढ़ें:महिंद्रा की इस 7-सीटर कार से ऐसे रूठे ग्राहक, जनवरी में खाता तक नहीं खुला

टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है।

सेफ्टी के नजरिए से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है। बता दें कि पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,99,900 रुपए है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें