Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 5 highlights of Ultraviolette F77 SuperStreet, know all details

323KM की रेंज, 155kmph की टॉप स्पीड, जानिए इस दमदार इलेक्ट्रिक बाइक की 5 खास बातें

अल्ट्रॉवायलेट F77 सुपरस्ट्रीट (Ultraviolette F77 SuperStreet) एक धांसू इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे अल्ट्रॉवायलेट ने हाल ही में लॉन्च किया है। आइए इस दमदार इलेक्ट्रिक बाइक की 5 खास बातें जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 Feb 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
323KM की रेंज, 155kmph की टॉप स्पीड, जानिए इस दमदार इलेक्ट्रिक बाइक की 5 खास बातें

बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता अल्ट्रॉवायलेट ऑटोमेटिव (Ultraviolette Automotive) ने हाल ही में F77 सुपरस्ट्रीट (F77 SuperStreet) लॉन्च की है। यह बाइक F77 Mach 2 की एक एक्सटेंशन है और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आई है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले नीचे दिए गए 5 खास फीचर्स के बारे में जरूर जान लीजिए। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की इस कार से बुरी तरह रूठे ग्राहक, जनवरी में सिर्फ 768 लोगों ने खरीदा

डिजाइन: मॉडर्न और एग्रेसिव लुक

F77 SuperStreet का डिजाइन बिल्कुल F77 Mach 2 की तरह ही है। इसमें LED हेडलाइट, बड़े साइड पैनल्स और शानदार कट्स दिए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी और अग्रेसिव लुक देते हैं। हालांकि, इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। नई हैंडलबार सेटअप की वजह से अब आप इसमें ज्यादा कंफर्ट और अप-राइट पोजिशन में बैठ सकते हैं। यह बदलाव इसे बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस देता है।

फीचर्स: एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस

इस बाइक में सिर्फ दमदार लुक ही नहीं बल्कि टॉप-नॉच फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें फुल LED लाइटिंग, मॉडर्न लुक, TFT डिस्प्ले– स्मार्ट और इंटरएक्टिव स्क्रीन मिलता है। इसके अलावा 10 लेवल्स का रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो बैटरी को बचाने में मददगार है। इसमें ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है, जो सेफ्टी और स्टेबिलिटी को बढ़ाता है। इसमें मिलने वाले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सिस्टम के साथ आप इस बाइक को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं।

मोटर और बैटरी: दमदार परफॉर्मेंस

F77 SuperStreet में 10.3kWh की बैटरी दी गई है, जो इसे जबरदस्त पावर देती है। यह 30kW की मोटर के साथ आती है, जो 155kmph की टॉप स्पीड देती है। 323km की अधिकतम रेंज के साथ यह इलेक्ट्रिक बाइक लंबी दूरी के सफर के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।

हार्डवेयर: मजबूत और स्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस

इस इलेक्ट्रिक बाइक में USD फ्रंट फोर्क्स और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है, जो राइड को स्मूद और कम्फर्टेबल बनाता है। ब्रेकिंग के लिए डुअल डिस्क ब्रेक (फ्रंट और रियर) दिए गए हैं, जिससे हाई-स्पीड पर भी कंट्रोल बना रहता है। इसके 17-इंच के अलॉय व्हील्स इसे शानदार स्टेबिलिटी देते हैं।

कीमत और कलर ऑप्शन

अल्ट्रॉवायलेट F77 सुपरस्ट्रीट (Ultraviolette F77 SuperStreet) की शुरुआती कीमत 2.99 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है। यह 4 स्टाइलिश कलर्स में उपलब्ध है। इसमें Turbo Red, Afterburner Yellow, Stellar White और Cosmic Black कलर ऑप्शन मिलता है।

ये भी पढ़ें:5 फरवरी को उठेगा ओला इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा, सिंगल चार्ज पर 579Km की रेंज

क्या आपको ये बाइक खरीदनी चाहिए?

अगर आप पावरफुल इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं, जो लॉन्ग रेंज, हाई स्पीड और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हो, तो F77 SuperStreet एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें