मारुति की इस कार से बुरी तरह रूठ चुके ग्राहक, दिसंबर में सिर्फ 768 लोगों ने खरीदा
- मारुति ने अपनी जनवरी 2025 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए इस बार भी उसकी प्रीमियम सेडान सियाज ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

मारुति ने अपनी जनवरी 2025 सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए इस बार भी उसकी प्रीमियम सेडान सियाज ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। दरअसल, पिछले महीने कंपनी ने रिकॉर्ड 212,251 यूनिट बेचीं। जबकि जनवरी 2024 में ये आंकड़ा 199,364 यूनिट का था। कंपनी के लिए स्विफ्ट, वैगनआर और बलेनो जहां सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। तो दूसरी तरफ, सियाज की सिर्फ 768 यूनिट ही बिकीं। हालांकि, 2024 के आखिरी 6 महीने की तुलना में ये सियाज का बेहतर प्रदर्शन है।
मारुति सुजुकी सियाज की सेल्स | |
महीना | यूनिट |
जुलाई 2024 | 603 |
अगस्त 2024 | 707 |
सितंबर 2024 | 662 |
अक्टूबर 2024 | 659 |
नवंबर 2024 | 597 |
दिसंबर 2024 | 464 |
जनवरी 2025 | 768 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.4 - 12.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.66 - 9.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.84 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति सियाज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति सुजुकी ने फरवरी में अपनी इस लग्जरी सेडान सियाज को नए सेफ्टी अपडेट दिए हैं। साथ ही कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। डुअल टोन में ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ऑप्यूलेंट रेड, ब्लैक रूफ के साथ पर्ल मेटैलिक ग्रैंड्योर ग्रे और ब्लैक रूफ के साथ डिग्निटी ब्राउन कलर ऑप्शन मिलेंगे। नए वैरिएंट को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट के लिए 12.34 लाख रुपए खर्च करने होंगे।
सियाज के नए वैरिएंट के इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें वही पुराना 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वर्जन 20.65km/l और ऑटोमेटिक वर्जन 20.04 km/l तक का माइलेज देता है।
मारुति ने सियाज में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें अब हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है। यानी ये सभी वैरिएंट्स में मिलेगा। कार में डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इस सेडान में पैसेंजर पहले से ज्यादा सेफ रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।