Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 5 highlights of Citroen C3 Aircross Dhoni Edition check details

धोनी एडिशन के वो 5 बड़े बदलाव, जो सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस को बनाती हैं सबसे खास; इसके साथ मिलेगी MSD की कुछ खास चीज

भारतीय बाजार में सिट्रोएन Citroen C3 एयरक्रॉस का धोनी एडिशन लॉन्च हो चुका है। आइए इसके टॉप-5 हाइलाइट्स जानते हैं, जो C3 एयरक्रॉस को काफी खास बनाते हैं

Sarveshwar Pathak लाइव हिंदुस्तानWed, 19 June 2024 08:27 AM
share Share

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को सिट्रोएन इंडिया ने (Citroen) अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। धोनी को ब्रांड एंबेसडर घोषित करने के तुरंत बाद कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने C3 एयरक्रॉस SUV का लिमिटेड 100 यूनिट धोनी एडिशन लॉन्च किया है। धोनी के नाम पर रखे गए इस खास वैरिएंट की पांच मुख्य खासियत हैं, जिसके बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े:टाटा ने दिया झटका! 6 महीने के अंदर तीसरी बार बढ़ाने जा रही इन वाहनों की कीमत

1-डुअल-टोन लुक

सिट्रोएन C3 (Citroen C3) एयरक्रॉस धोनी वैरिएंट में व्हाइट रूफ के साथ डुअल-टोन एक्सटीरियर देखने को मिलता है। जैसा कि डीलरों ने पुष्टि की है ग्राहकों के पास एक्सटीरियर ब्लू कलर ही एकमात्र विकल्प है।

2-यूनिक डिकल्स

रियर डोर पर धोनी के जर्सी नंबर को दर्शाने वाला एक शानदार क्राफ्ट डिजाइन किया गया है। इस पर बड़ा '7' नंबर का डिकल है। इस नंबर का स्टिकर हुड पर भी देखा जा सकता है।

3-स्पेशल बैजिंग

C3 एयरक्रॉस के इस खास वैरिएंट को मानक ट्रिम्स से अलग करने के लिए सामने के दरवाजों पर 'धोनी एडिशन' ग्राफिक्स भी मिलते हैं।

4-स्पेशल ऐड-ऑन

धोनी एडिशन नाम के इस स्पेशल वैरिएंट में काफी कुछ खास है। जी हां, इसमें थीम वाले कुशन, इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स, सीटबेल्ट कुशन और फ्रंट डैश कैम जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं, जो इसे अन्य वैरिएंट से बिल्कुल अलग बनाता है।

5-ब्रांडेड मर्चेंडाइज

इसके अलावा C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन (C3 Aircross Dhoni Edition) के संभावित खरीदारों को एमएस धोनी के सहयोग से डिजाइन किए गए सुनिश्चित उत्पाद जीतने का मौका मिलेगा। इसमें एमएस धोनी की टी-शर्ट या ऐसी कुछ खास चीजें भी हो सकती हैं।

Citroen C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन का पावरट्रेन

Citroen C3 एयरक्रॉस धोनी एडिशन का पावरट्रेन को पावर देने वाले इजंन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे मानक मॉडल से लिया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो क्रमशः 109bhp/190Nm और 109bhp/205Nm का पावर जेनरेट करने में सक्षम है।

ये भी पढ़े:नेक्सन, ब्रेजा, सेल्टोस या विटारा नहीं... बल्कि इस साल ये SUV बना रही रिकॉर्ड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें