Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 SUVs February 2025 Fronx Dominate Creta, Brezza, Nexon, Scorpio

लोग क्रेटा, पंच, नेक्सन, विटारा, स्कॉर्पियो की बातें करते रहे; इधर चुपके से नंबर-1 बन गई ये SUV

  • फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट सामे आ गई है। पिछले महीने मारुति फ्रोंक्स देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इतना ही नहीं, ये देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
लोग क्रेटा, पंच, नेक्सन, विटारा, स्कॉर्पियो की बातें करते रहे; इधर चुपके से नंबर-1 बन गई ये SUV

फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट सामे आ गई है। पिछले महीने मारुति फ्रोंक्स देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इतना ही नहीं, ये देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। ये पहला मौका है जब फ्रोंक्स की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री रही और ये पहले पायदान पर पहुंच गई। खास बात ये रही इसकी डिमांड के सामने स्विफ्ट और वैगनआर जैसे मॉडल भी पीछे छूट गए। बात की जाए SUV सेगमेंट की तो इसने हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन, टाटा पंच जैसे मॉडल को भी सेल्स में काफी पीछे छोड़ दिया। चलिए एक बार टॉप-10 SUVs पर एक नजर डालते हैं।

टॉप-10 SUVs सेल्स फरवरी 2025
रैंकमॉडलफरवरी 2025फरवरी 2024ग्रोथ % YoY
1मारुति फ्रोंक्स21,46114,16851%
2हुंडई क्रेटा16,31715,2767%
3मारुति ब्रेजा15,39215,765-2%
4टाटा नेक्सन15,34914,3957%
5टाटा पंच14,55918,438-21%
6महिंद्रा स्कॉर्पियो13,61815,051-10%
7मारुति ग्रैंड विटारा10,66911,002-3%
8हुंडई वेन्यू10,1258,93313%
9महिंद्रा थार9,2485,81259%
10महिंद्रा XUV 3XO7,8614,21886%

बात करें टॉप-10 SUVs सेल्स की तो मारुति फ्रोंक्स की फरवरी 2025 में 21,461 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 14,168 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 51% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की फरवरी 2025 में 16,317 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 15,276 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की फरवरी 2025 में 15,392 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 15,765 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 2% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:2024 में तैयार पंच EV की बच गया स्टॉक, अब क्लियर करने मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

टाटा नेक्सन की फरवरी 2025 में 15,349 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 14,395 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 7% की ईयरली ग्रोथ मिली। टाटा पंच की फरवरी 2025 में 14,559 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 18,438 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 21% की ईयरली डिग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो की फरवरी 2025 में 13,618 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 15,051 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 10% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:नेक्सन EV सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका, 31 मार्च तक मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

मारुति ग्रैंड विटारा की फरवरी 2025 में 10,669 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 11,002 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 3% की ईयरली डिग्रोथ मिली। हुंडई वेन्यू की फरवरी 2025 में 10,125 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 8,933 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 13% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा थार की फरवरी 2025 में 9,248 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 5,812 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 59% की ईयरली ग्रोथ मिली। महिंद्रा XUV 3XO की फरवरी 2025 में 7,861 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में इसकी 4,218 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 86% की ईयरली ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें