Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 SUVs August 2024 Brezza, Creta, Punch, Vitara, Sonet, XUV700

नेक्सन, ग्रैंड विटारा, स्कॉर्पियो, पंच समेत सभी SUVs ताकती रह गईं एक-दूसरे का मुंह! नंबर-1 ताज ले उड़ी ये कार

  • भारतीयों को SUV सेगमेंट में कौन से मॉडल सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं, इसकी लिस्ट सामने आ गए हैं। दरअसल, पिछले महीने यानी अगस्त में जिन 10 SUVs का बोलबाला रहा उसमें मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ के मॉडल शामिल रहे।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Sep 2024 03:52 AM
share Share

भारतीयों को SUV सेगमेंट में कौन से मॉडल सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं, इसकी लिस्ट सामने आ गए हैं। दरअसल, पिछले महीने यानी अगस्त में जिन 10 SUVs का बोलबाला रहा उसमें मारुति, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ के मॉडल शामिल रहे। खास बात ये है कि हैचबैक सेगमेंट में नंबर-1 रहने वाली मारुति अब SUV सेगमेंट में भी पहली पोजीशन पर पहुंच गए हैं। मारुति के 3, हुंडई, टाटा और महिंद्रा के 2-2 जबकि किआ का 1 मॉडल शामिल रहा। इस लिस्ट को टॉप करने का काम मारुति ब्रेजा ने किया। जबकि नंबर-1 रहने वाली हुंडई क्रेटा दूसरे और टाटा पंच तीसरी पोजीशन पर पहुंच गई। चलिए एक बार टॉप-10 SUVs पर नजर डालते हैं।

टॉप-10 SUV सेल्स अगस्त 2024
नंमॉडलअगस्त 2024अगस्त 2023ग्रोथ % YoY
1मारुति सुजुकी ब्रेजा19,19014,57232%
2हुंडई क्रेटा16,76213,83221%
3टाटा पंच15,64314,5238%
4महिंद्रा स्कॉर्पियो13,7879,89839%
5मारुति सुजुकी फ्रोंक्स12,38712,1642%
6टाटा नेक्सन12,2898,04953%
7किआ सोनेट10,0734,120144%
8हुंडई वेन्यू9,08510,948-17%
9मारुति ग्रैंड विटारा9,02111,818-24%
10महिंद्रा XUV7009,0076,51238%

बात करें पिछले महीने की टॉप-10 SUV मॉडल की तो मारुति सुजुकी ब्रेजा की अगस्त 2024 में 19,190 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 14,572 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 32% की ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की अगस्त 2024 में 16,762 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 13,832 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 21% की ग्रोथ मिली। टाटा पंच की अगस्त 2024 में 15,643 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 14,523 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 8% की ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़े:मारुति शोरूम जाकर उठा लो वैगनआर, कंपनी इस महीने दे रही 70000 रुपए का डिस्काउंट

महिंद्रा स्कॉर्पियो की अगस्त 2024 में 13,787 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 9,898 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 39% की ग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की अगस्त 2024 में 12,387 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 12,164 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 2% की ग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की अगस्त 2024 में 12,289 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 8,049 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 53% की ग्रोथ मिली। किआ सोनेट की अगस्त 2024 में 10,073 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 4,120 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 144% की ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़े:खत्म नहीं हो रहा इस कार को खरीदने का जुनून, एक बार फिर बनी नंबर-1

हुंडई वेन्यू की अगस्त 2024 में 9,085 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 10,948 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 17% की डिग्रोथ मिली। मारुति ग्रैंड विटारा की अगस्त 2024 में 9,021 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 11,818 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 24% की डिग्रोथ मिली। महिंद्रा XUV700 की अगस्त 2024 में 9,007 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 6,512 यूनिट का था। यानी इसे ईयरली बेसिस पर 38% की ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें