Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Midsize SUVs February 2025 Creta Dominate Hyryder, Scorpio, Seltos

अंगद की तरह पैर जमाकर बैठी है ये SUV, इसे हिलाना दूसरे मॉडल के बस में नहीं! हर बार बन रही नंबर-1

  • हुंडई क्रेटा देश की ऐसी SUV बन चुकी है, जो कंपनी के लिए नंबर-1 होने के साथ अपने सेगमेंट में भी दम देखने को मिल रहा है। दरअसल, मिडसाइज SUV सेगमेंट में क्रेटा सालों से नंबर-1 की पोजीशन पर चिपक पर बैठी है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 March 2025 03:18 PM
share Share
Follow Us on
अंगद की तरह पैर जमाकर बैठी है ये SUV, इसे हिलाना दूसरे मॉडल के बस में नहीं! हर बार बन रही नंबर-1

हुंडई क्रेटा देश की ऐसी SUV बन चुकी है, जो कंपनी के लिए नंबर-1 होने के साथ अपने सेगमेंट में भी दम देखने को मिल रहा है। दरअसल, मिडसाइज SUV सेगमेंट में क्रेटा सालों से नंबर-1 की पोजीशन पर चिपक पर बैठी है। कोई दूसरा मॉडल इसके आसपास नहीं है। पिछले महीने यानी फरवरी 2025 में इस सेगमेंट में टॉप-10 कारों की लिस्ट में क्रेटा अपने कॉम्पटीटर से बहुत ऊपर रही। इतना ही नहीं, सालाना आधार पर इसे 7 प्रतिशत की ग्रोथ भी मिली। हालांकि, इस लिस्ट में महिंद्रा और टाटा मोटर्स के 2-2 मॉडल शामिल रहे। चलिए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

टॉप-10 मिडसाइज SUVs सेल्स फरवरी 2025
रैंकमॉडलफरवरी 2025फरवरी 2024ग्रोथ YoY %
1हुंडई क्रेटा16,31715,2767
2महिंद्रा स्कॉर्पियो13,61815,051-10
3मारुति सुजुकी विटारा10,66911,002-3
4महिंद्रा XUV 7007,4686,54614
5किआ सेल्टोस6,4466,2653
6टोयोटा हाइराइडर4,3145,601-23
7टाटा कर्व3,483--
8टाटा सफारी1,5622,648-41
9होंडा एलिवेट1,4643,184-54
10वॉक्सवैगन टाइगुन1,2711,286-1

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

मिडसाइज SUVs की सेल्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा की फरवरी 2025 में 16,317 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 15,276 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 7% की ग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो की फरवरी 2025 में 13,618 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 15,051 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 10% की डिग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी विटारा की फरवरी 2025 में 10,669 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 11,002 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 3% की डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:मार्केट में आ गईं ये 3 कार जो पेट्रोल या डीजल से नहीं, बल्कि इस फ्यूल से चलेंगी

महिंद्रा XUV 700 की फरवरी 2025 में 7,468 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 6,546 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 14% की ग्रोथ मिली। किआ सेल्टोस की फरवरी 2025 में 6,446 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 6,265 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 3% की ग्रोथ मिली। टोयोटा हाइराइडर की फरवरी 2025 में 4,314 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 5,601 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 23% की डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की छुट्टी करने आ रही ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज पर 100Km दौड़ेगी

टाटा कर्व की फरवरी 2025 में 3,483 यूनिट बिकीं। टाटा सफारी की फरवरी 2025 में 1,562 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 2,648 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 41% की डिग्रोथ मिली। होंडा एलिवेट की फरवरी 2025 में 1,464 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 3,184 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 54% की डिग्रोथ मिली। वॉक्सवैगन टाइगुन की फरवरी 2025 में 1,271 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 1,286 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 1% की डिग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।