टाटा की पंच हुई टैक्स फ्री! ग्राहकों के 1.30 लाख रुपए से ज्यादा बच रहे, सिर्फ इतने में मिल रहा बेस मॉडल
- दिसंबर खत्म होने से पहले आप टाटा पंच खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब इस पर टैक्स फ्री डील मिल सकती है। दरअसल, इस SUV को CSD कैंटीन से भी खरीदा जा सकता है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है।

दिसंबर खत्म होने से पहले आप टाटा पंच खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब इस पर टैक्स फ्री डील मिल सकती है। दरअसल, इस SUV को CSD कैंटीन से भी खरीदा जा सकता है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। जिसके चलते यहां से कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट बच जाता है। Cars24 के मुताबिक, यहां पर पंच प्योर वैरिएंट की कीमत 5.60 लाख रुपए है। जबकि, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.13 लाख रुपए है। यानी इस बेस वैरिएंट पर ही टैक्स के 53 हजार रुपए बच जाएंगे। वैरिएंट के हिसाब से इस कार पर लगभग 1.30 लाख तक की बचत हो जाएगी।
कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर क्रेटा की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch CNG
₹ 7.23 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.13 - 10.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 10 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा पंच की CSD कीमतें | |
वैरिएंट | कीमत |
Pure | ₹5.6 लाख |
Adventure | ₹6.3 लाख |
Accomplished | ₹7 लाख |
Creative | ₹7.85 लाख |
Adventure AMT | ₹6.85 लाख |
Accomplished AMT | ₹7.65 लाख |
Creative AMT | ₹8.6 लाख |
टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है।
टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। टाटा पंच लगातार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 गाड़ियों की लिस्ट में भी बनी रहती है।
सेफ्टी के नजरिए से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है। टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।