Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Curvv ev the fastest EV Drive from Kashmir to Kanyakumari only 76 hours

टाटा कर्व EV ने बनाया नया रिकॉर्ड, बस इतने घंटे में कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंची; तय की 3800Km का दूरी

  • भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी टाटा मोटर्स की ऑल न्यू कर्व EV ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, ये रिकॉर्ड इस इलेक्ट्रिक कूप SUV ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर रिकॉर्ड टाइम में पूरा करने के साथ किया।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
टाटा कर्व EV ने बनाया नया रिकॉर्ड, बस इतने घंटे में कश्मीर से कन्याकुमारी पहुंची; तय की 3800Km का दूरी

भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी टाटा मोटर्स की ऑल न्यू कर्व EV ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, ये रिकॉर्ड इस इलेक्ट्रिक कूप SUV ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक का सफर रिकॉर्ड टाइम में पूरा करने के साथ किया। इस कार ने ये सफर महज 76 घंटे और 35 मिनट में पूरा किया। इस तरह इसने अपनी ही फैमिली की नेक्सन इलेक्ट्रिक कार का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेक्सन EV की तुलना में कर्व EV ने 19 घंटे कम का समय लिया। बता दें कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दूरी 3,800Km है। इस दूरी को तय करने के साथ कर्व EV ने सफलतापूर्वक 20 नेशनल रिकॉर्ड भी बनाए।

टाटा कर्व EV ने अपनी इस यात्रा के दौरान 16 चार्जिंग स्टॉप का इस्तेमाल किया है। जिससे चार्ज होने का औसत समय 28 घंटे से घटकर 17 घंटे हो गया, जो न केवल बैटरी टेक्नोलॉजी में प्रगति को दर्शाता है, बल्कि भारत के व्यापक सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क को भी प्रदर्शित करता है। इनमें से अधिकांश अब राजमार्गों पर तेज चार्जिंग गति का समर्थन करते हैं। कर्व EV ने 25 फरवरी 2025 को सुबह 4:00 बजे अपनी यात्रा शुरू की। वहीं, 28 फरवरी 2025 को सुबह 8:35 बजे कन्याकुमारी पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:₹100 का ये सर्टिफिकेट नहीं होने पर आपके ऊपर हो सकता है ₹10000 का चालान

टाटा कर्व EV का एक्सटीरियर
टाटा कर्व EV में आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। इसमें अट्रैक्टिव फ्रंट फेशिया दिया है, जो स्लीक LED हेडलैम्प और LED DRLs के साथ आता है। पीछे की तरफ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड टेल लैंप भी हैं। इसमें क्लोज्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल, स्लोपिंग रूफलाइन, 18-इंच एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और व्हील आर्च पर पियानो ब्लैक एलिमेंट भी हैं। शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ इसकी स्पोर्टी अपील और भी बढ़ जाती है, जबकि यह एयरोडायनामिक रूप से डिजाइन किए गए एलॉय व्हील दिए हैं।

टाटा कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है। इनमें प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज शामिल हैं। इनमें से तीन शेड्स नेक्सन EV से लिए गए हैं, जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। कर्व EV के साथ कोई डुअल-टोन फिनिश नहीं दी गई है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लॉन्च किया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर स्पेस मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

ये भी पढ़ें:1 लीटर में कितना दौड़ेगी न्यू डिजायर? सामने आ गई रियल वर्ल्ड माइलेज की डिटेल

टाटा कर्व EV का इंटीरियर

कर्व EV में बेहद शानदार केबिन दिया है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है। सीटिंग के मामले में कर्व EV में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें हैं। इसमें 2 पोजीशन वाली रियर सीट रिक्लाइनिंग फंक्शन भी है। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट के ड्राइव मोड दिए हैं। इसके कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स में आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) शामिल हैं।

टाटा कर्व EV के सेफ्टी फीचर्स
टाटा कर्व EV की सेफ्टी लिस्ट भी लंबी है। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल दिए हैं। इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे। अपने वर्ग में सबसे अधिक संख्या में ADAS फीर्स प्रदान करने वाली टाटा कर्व EV में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।

ये भी पढ़ें:डार्क एडिशन वाली 5 SUV, जो आपकी शान में लगा देंगी चार चांद; कीमत 15 लाख से कम

एग्जॉस्ट साउंट सिस्टम दिया
टाटा कर्व EV में सेफ्टी के लिए एग्जॉस्ट साउंट सिस्टम दिया है, जो कार के 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने तक पैदल चलने वालों को अलर्ट करता है। यह सुविधा पैदल चलने वालों को आने वाले वाहन के बारे में जागरूक करके लोगों की मदद करती है, जिससे इलेक्ट्रिक कारों के शांत संचालन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का जोखिम कम होता है। कर्व EV को 5 ट्रिम के 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें