Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Car Sales Analysis January 2024

स्विफ्ट, डिजायर, वैगनआर, ब्रेजा समेत मारुति के 16 मॉडल को खा गई ये कार! लोगों ने इतना खरीदा, बन गई नंबर-1

मारुति सुजुकी ने जनवरी 2024 की सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर हैचबैक सेगमेंट का दबदाब देखने को मिला। उसकी SUVs की डिमांड भी हाई रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 Feb 2024 05:59 AM
share Share

मारुति सुजुकी ने जनवरी 2024 की सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले महीने एक बार फिर हैचबैक सेगमेंट का दबदाब देखने को मिला। वहीं, उसकी SUVs की डिमांड भी हाई रही। कंपनी अपनी एरिना और नेक्सा डीलरशिप पर कुल 17 कारों को बेच रही है। ऐसे में पिछले महीने नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो कंपनी के साथ देश की भी नंबर-1 कार रही। जनवरी में बलेनो की 19,630 यूनिट बिकीं। इसे ईयरली बेसिस पर 20% की ईयरली ग्रोथ मिली। बलेनो अकेले ही कंपनी के दूसरे पॉपुलर मॉडल वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, फोंक्स, अर्टिगा समेत सभी 16 पर भारी पड़ी।

पिछले महीने बलेनो की 19,630 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 16,357 यूनिट का था। यानी इसकी 3,273 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 20.01% की ईयरली ग्रोथ मिली। वैगनआर की 17,756 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 20,466 यूनिट का था। यानी इसकी 2,710 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 13.24% की ईयरली डिग्रोथ मिली। डिजायर की 16,773 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 11,317 यूनिट का था। यानी इसकी 5,456 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 48.21% की ईयरली ग्रोथ मिली।

स्विफ्ट की 15,370 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 16,440 यूनिट का था। यानी इसकी 1,070 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 6.51% की ईयरली ग्रोथ मिली। ब्रेजा की 15,303 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 14,359 यूनिट का था। यानी इसकी 944 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 6.57% की ईयरली ग्रोथ मिली। अर्टिगा की 14,632 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 9,750 यूनिट का था। यानी इसकी 4,882 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 50.07% की ईयरली ग्रोथ मिली।

फ्रोंक्स की 13,643यूनिट बिकीं। ग्रैंड विटारा की 13,438 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 8,662 यूनिट का था। यानी इसकी 4,776 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 55.14% की ईयरली ग्रोथ मिली। ऑल्टो K10 की 12,395 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 21,411 यूनिट का था। यानी इसकी 9,016 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 42.11% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ईको की 12,019 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 11,709 यूनिट का था। यानी इसकी 310 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 2.65% की ईयरली ग्रोथ मिली। सेलेरियो की 4,406 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 3,418 यूनिट का था। यानी इसकी 988 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 28.91% की ईयरली ग्रोथ मिली। XL6 की 4,363 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 2,582 यूनिट का था। यानी इसकी 1,781 यूनिट ज्यादा बिकीं। वहीं, इसे 68.98% की ईयरली ग्रोथ मिली।

एस-प्रेसो की 3,454 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 4,035 यूनिट का था। यानी इसकी 581 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 14.4% की ईयरली ग्रोथ मिली। इग्निस की 2,598 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 5,842 यूनिट का था। यानी इसकी 3,244 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 55.53% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इनविक्टो की 496यूनिट बिकीं। सियाज की 363 यूनिट बिकीं। जनवरी 2023 में ये आंकड़ा 1,000 यूनिट का था। यानी इसकी 637 यूनिट कम बिकीं। वहीं, इसे 63.7% की ईयरली डिग्रोथ मिली। जिम्नी की 163 यूनिट बिकीं। 

ग्राफिक: नरेंद्र जिझोतिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें