Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Nexa Cars Record 20 Lakh Sales Milestone Baleno No one Seller

लोगों को इतनी पसंद आईं इस डीलरशिप की सभी कारें, कंपनी ने 20 लाख से ज्यादा यूनिट बेच डालीं

मारुति सुजुकी के नाम एक नया कीर्तिमान दर्ज हो गया है। मारुति की लग्जरी कारें बेचने वाली नेक्सा डीलरशिप ने 20 लाख कार हेचने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बेलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दु्स्तान, नई दिल्लीFri, 24 March 2023 12:11 PM
share Share

मारुति सुजुकी के नाम एक नया कीर्तिमान दर्ज हो गया है। मारुति की लग्जरी कारें बेचने वाली नेक्सा डीलरशिप ने 20 लाख कार हेचने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। नेक्सा का इस मुकाम पर तेजी से पहुंचाने के लिए उसकी 'Create.Inspire' की फिलॉसफी का अहम रोल रहा है। नेक्सा के देशभर के 280 से ज्यादा शहरों में 440 शोरूम है। कंपनी अपने इस नेटवर्क को तेजी से फैला रही है। कंपनी ने इस उपलब्धि पर बताया कि उसके कुल ग्राहकों की संख्या में 50% ग्राहक 35 साल से कम उम्र वाले हैं। इन ग्राहकों की औसतन उम्र 30 साल है। यानी देश के युवाओं को नेक्सा की कारें पसंद आ रही हैं।     

नेक्सा के पास कई प्रीमियम प्रोडक्ट
मारुति सुजुकी की नेक्सा डीलरशिप की बात करें तो कंपनी उसके पास कई प्रीमियम और लग्जरी कारें हैं। जिनमें से सभी की डिमांड है। जैसे, नेक्सा के पास बलेनो, इग्निस, सियाज, XL6, ग्रैंड विटारा, जिम्नी और फ्रोंक्स शामिल है। इसमें हैचबैक, सेडान, MPV और SUV सभी तरह के मॉडल शामिल हैं। कुल मिलाकर ग्राहक की डिमांड के हिसाब से नेक्सा के पास सभी तरह के प्रोडक्ट मौजूद है। खासकर इन दिनों मारुति ग्रैंड विटारा की डिमांड हाई है। फरवरी के आखिर तक इसकी 90 हजार से ज्यादा बुकिंग पेंडिंग थीं।

जिम्नी और फ्रोंक्स को अच्छा रिस्पॉन्स

मारुति सुजुकी जिम्नी को अब तक 23,500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। इस ऑफरोड SUV को कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था। फिलहाल इसकी कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। जिम्नी का बुकिंग अमाउंट 25,000 रुपए है। अभी कंपनी हर महीने 1000 जिम्नी तैयार कर रही है। माना जा रहा है कि इतनी बुकिंग के बाद इसका वेटिंग पीरियड 1 साल से ऊपर का पहुंच सकता है। जिम्नी को मई में लॉन्च किया जा सकता है। जिम्नी को जीटा और अल्फा के दो वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में खरीद पाएंगे।

मारुति ने ऑटो एक्सपो 2023 में माइक्रो SUV फ्रोंक्स को भी पेश किया था। फ्रोंक्स को अब तक 15,500 यूनिट से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। फ्रोंक्स की हर दिन 250 यूनिट बुक हो रही हैं। कंपनी ने अब तक इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि इसे अप्रैल या मई में लॉन्च किया जाएगा। ये नेक्सा डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। कंपनी जल्द ही इसकी टेस्ट ड्राइव भी शुरू करेगी। बता दें के फ्रोंक्स को बलेनो हैचबैक के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन ये SUV की तरह है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें