Hindi Newsऑटो न्यूज़High Security Number Plate New Rule Start From 1st January 2023

आज से बदल गया नियम, ये काम नहीं कराया तो होगा ₹5000 का जुर्माना; 31 दिसंबर तक मिला था मौका

आज से साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल के साथ उन नियमों और करेक्शन की डेडलाइन भी खत्म हो गई, जिन्हें 31 दिसंबर, 2022 तक आपको पूरा करना था। इसमें कुछ ट्रैफिक से जुड़े नियम भी थे।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 31 Dec 2022 06:34 PM
share Share

आज से साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। नए साल के साथ उन नियमों और करेक्शन की डेडलाइन भी खत्म हो गई, जिन्हें 31 दिसंबर, 2022 तक आपको पूरा करना था। इसमें कुछ ट्रैफिक से जुड़े नियम भी थे। खास बात ये है कि जिन लोगों ने इन नियमों से जुड़ा काम नहीं किया उन पर तगड़ा जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि, कुछ बातों को लेकर अभी सरकार की तरफ से कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। तो चलिए हम आपको उन 3 बातों के बारे में बताते हैं जिनके चलते अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। या फिर आपके ऊपर जुर्माना भी हो सकता है।

1. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जरूरी
1 जनवरी, 2023 से आपकी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (High Security Registration Plate) का होना जरूरी है। यदि आपकी गाड़ी में ये प्लेट नहीं है तो इसे तुरंत लगवा लें। सरकार द्वारा इसका नोटिफिकेशन बहुत पहले जारी किया गया था। नोटिफिकेशन में 1 जनवरी 2023 से गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का लगवाने की बात कही गई थी। जिसकी डेट का आगे नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में आपको समय रहते इस काम को निपटाना बेहद जरूरी है। यदि आपने अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई तो आप पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

2. गाड़ी का इंश्योरेंस महंगा
IRDAI गाड़ियों के इस्तेमाल और उनके रख-रखाव के आधार पर बीमा प्रीमियम को लेकर नए नियमों पर विचार कर रहा है। इस स्थिति में गाड़ी का इंश्योरेंस प्रीमियम भी महंगा हो सकता है। हालांकि, जिन लोगों का इंश्योरेंस इस महीने में खत्म होने वाला है, वो उसे अभी रिन्यू करवा लें। ऐसे में वे महंगे प्रीमियम से बच जाएंगे। इंश्योरेंस कंपनियां एक महीने पहले से लोगों को व्हीकल का इंश्योरेंस ऑफर करती हैं। यानी जिन लोगों के इंश्योरेंस 31 जनवरी तक खत्म होने वाले हैं, वो इसे अभी भी रिन्यू करा सकते हैं।

3. जनवरी में कार खरीदना महंगा
1 जनवरी, 2023 से कार खरीदना भी महंगा हो गया है। कुछ कंपनियों ने कीमतें बढ़ा दी हैं। वहीं, कुछ कंपनियां इस महीने कीमतें बढ़ाने वाली हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी समेत हुंडई, टाटा, किआ, सिट्रोन, रेनो, जीप, ऑडी. मर्सिडीज और अन्य कंपनियां गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान पहले ही कर चुकी थीं। सभी कंपनियों का कहना है कि इनपुट कॉस्ट की लागत बढ़ती जा रही है। जिसके चलते उन्हें कीमत बढ़ाने के कदम को उठाना पड़ा। इसके अलावा इस साल से 6 एयरबैग्स का नियम भी अनिवार्य होने वाला है। इस वजह से भी कार की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ने वाली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें