Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़MG Windsor EV vs Mahindra XUV400 know Which one EV is best for you

MG विंडसर EV और महिंद्रा XUV400 में कौन है पैसा वसूल? कम खर्च में कौन जाएगी ज्यादा दूर? फटाफट 1 नजर में देखें सारी डिटेल

अगर आप MG विंडसर EV या महिंद्रा XUV400 में कंफ्यूज हैं कि आपके लिए कौन सी ईवी पैसा वसूल है, तो आज आपकी सारी कंफ्यूजन खत्म होने वाली है। आइए फटाफट 1 नजर में इनकी सारी डिटेल जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 Sep 2024 07:07 PM
share Share

एमजी ने विंडसर ईवी (MG Windsor EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह Wuling Cloud EV का रिबैज्ड वैरिएंट और भारत में ZS EV और Comet EV के बाद MG की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार पिछले कुछ सालों में बड़े पैमाने पर और लक्जरी सेगमेंट दोनों में व्हीकल की बढ़ोतरी देख रहा है। घरेलू कंपनी टाटा (Tata Motors) ईवी सेगमेंट में लीडर है। लेकिन, अब MG ने भी अपनी कमर कस ली है। टाटा की तरह एमजी भी अपनी इलेक्ट्रिक कारों के साथ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। अगर आप भी MG विंडसर EV या महिंद्रा XUV400 लेने की सोच रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि आपके लिए कौन सी ईवी पैसा वसूल रहेगी, तो आज आपकी सारी कंफ्यूजन खत्म होने वाली है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां दोनों की तुलना करने जा रहे हैं। आइए फटाफट 1 नजर में इनकी सारी डिटेल जानते हैं।

ये भी पढ़े:बना रहे MG विंडसर EV खरीदने का प्लान, तो यहां देख लो बाहर-अंदर के सारे फोटोज

MG विंडसर EV vs XUV400: कीमत

MG विंडसर EV तीन ट्रिम ऑप्शन में उपलब्ध है। ये SUV 9.99 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि बैटरी सब्सक्रिप्शन की लागत 3.5 प्रति किलोमीटर है। हालांकि, इस ईवी के सभी वैरिएंट की प्राइस लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है।

वहीं, दूसरी ओर महिंद्रा (Mahindra) XUV400 की कीमत 15.49 लाख से 17.69 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। विंडसर (Windsor) EV की तुलना में महिंद्रा (Mahindra) XUV400 बैटरी सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के साथ नहीं आती है।

MG विंडसर EV vs XUV400: स्पेसिफिकेशन

MG विंडसर EV में 38 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 134bhp पीक पावर और 200 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। EV एक बार चार्ज करने पर 331 किलोमीटर तक की रेंज का वादा करती है।

महिंद्रा XUV400 (Mahindra XUV400) दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है। XUV400 EC Pro को 34.5 kWh बैटरी पैक से पावर मिलती है। XUV400 EL Pro ट्रिम को 39.5 kWh बैटरी पैक से पावर मिलती है। पहला ट्रिम एक बार चार्ज करने पर 375 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है, जबकि दूसरा वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर 456 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है।

ऊपर दी गई कीमतों और रेंज के आधार पर आप खुद तय कर सकते हैं कि आपको कम पैसे में MG विंडसर EV लेनी है, जिसकी रेंज 331km है या फिर ज्यादा रेंज देने वाली महिंद्रा की XUV400 लेनी है।

ये भी पढ़े:विंडसर Vs कर्व Vs नेक्सन Vs पंच Vs XUV400; किस EV को खरीदने में फायदा? समझें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें