इस कार ने बिगाड़ दिया स्विफ्ट और बलेनो का खेल, इसके समाने नहीं टिकी ऑल्टो, टियागो और i10
- दिसंबर 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की लिस्ट सामने आ गई है। एक बार फिर इस लिस्ट में मारुति सुजुकी की कारों का दबदबा देखने को मिला।

दिसंबर 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की लिस्ट सामने आ गई है। एक बार फिर इस लिस्ट में मारुति सुजुकी की कारों का दबदबा देखने को मिला। मारुति की वैगनआर ने इस लिस्ट को टॉप किया, तो ऑल न्यू स्विफ्ट को ईयरली बेसिस पर डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, टॉप-6 की लिस्ट में शामिल रहने वाली ऑल्टो को सबसे तगड़ी 197% की सालाना ग्रोथ मिली है। बता दें कि पहले नंबर पर रहने वाली वैगनआर की पिछले महीने 17,303 यूनिट बिकीं। चलिए एक बार इनकी सेल्स पर नजर डालते हैं।
टॉप सेलिंग हैचबैक दिसंबर 2024 | ||||
नं | मॉडल | दिसंबर 2024 | दिसंबर 2023 | YoY (%) |
1 | मारुति वैगनआर | 17,303 | 8,578 | -102% |
2 | मारुति स्विफ्ट | 10,421 | 11,843 | -12% |
3 | मारुति बलेनो | 9,112 | 10,669 | -15% |
4 | मारुति ऑल्टो | 7,410 | 2,497 | 197% |
5 | टाटा टियागो | 5,006 | 4,852 | 3% |
6 | हुंडई ग्रैंड i10 | 4,489 | 5,247 | -14% |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.49 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.34 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
वैगनआर के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस
मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है।
यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS trims) है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.55 लाख रुपए है।
नए मॉडल से डिमांड में तेजी आई
वैगनआर की मौजूदा जनरेशन को 2019 में लॉन्च किया गया था। तब कंपनी ने इसमें दो इंजन ऑप्शन पेश किए थे। इसमें 1.0-लीटर के अलावा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन शामिल थी। उस समय मारुति की 'बड़ी' छोटी कारों का मुख्य हिस्सा था। वैगनआर के 1.0-लीटर वर्जन की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। व्हीकल्स की मौजूदा जनरेशन में इसने फ्लीट बाजार के लिए वैगनआर लॉन्च किया और इसे टूर H3 नाम दिया। यह केवल 1.0-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है, इस प्रकार कार की बिक्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।