मारुति ने चुपके से महंगी कर दी ये कार, खरीदने की मच रही थी लूट; अब लेने से पहले देख लो नई कीमतें
- मारुति सुजुकी इंडिया ने चुपके से अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, ये बढ़ोतरी मॉडल के सभी वैरिएंट पर नहीं की गई है। जैसे, मारुति स्विफ्ट की कीमत में कंपनी ने 0.65% या 5,000 रुपए की बढ़ोतरी की है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने चुपके से अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, ये बढ़ोतरी मॉडल के सभी वैरिएंट पर नहीं की गई है। जैसे, मारुति स्विफ्ट की कीमत में कंपनी ने 0.65% या 5,000 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस पॉपुलर हैचबै की शरुआती कीमत में किसी तरह का चेंज नहीं किया गया है। इसे अभी भी 6.49 लाख रुपए में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने स्विफ्ट के ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमतों में ही इजाफा किया है। मैनुअल के साथ सीएनजी वैरिएंट की पुरानी कीमतें ही रहेंगी। चलिए एक बार स्विफ्ट की अपडेट प्राइस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
मारुति स्विफ्ट की नई कीमतें फरवरी 2025 | |||
1.2-लीटर पेट्रोल-मैनुअल | |||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
LXI | ₹6,49,000 | ₹6,49,000 | नो चेंज |
VXI | ₹7,29,500 | ₹7,29,500 | नो चेंज |
VXI (O) | ₹7,56,500 | ₹7,56,500 | नो चेंज |
ZXI | ₹8,29,500 | ₹8,29,500 | नो चेंज |
ZXI Plus | ₹8,99,500 | ₹8,99,500 | नो चेंज |
ZXI Plus DT | ₹9,14,500 | ₹9,14,500 | नो चेंज |
मारुति स्विफ्ट की नई कीमतें फरवरी 2025 | |||
1.2-लीटर पेट्रोल-ऑटोमैटिक | |||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
VXI | ₹7,74,501 | ₹7,79,501 | ₹5,000 |
VXI (O) | ₹8,01,500 | ₹8,06,500 | ₹5,000 |
ZXI | ₹8,74,500 | ₹8,79,500 | ₹5,000 |
ZXI Plus | ₹9,44,501 | ₹9,49,501 | ₹5,000 |
ZXI Plus DT | ₹9,59,499 | ₹9,64,499 | ₹5,000 |
मारुति स्विफ्ट की नई कीमतें फरवरी 2025 | |||
1.2-लीटर CNG-मैनुअल | |||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
VXI | ₹8,19,500 | ₹8,19,500 | नो चेंज |
VXI(O) | ₹8,46,501 | ₹8,46,501 | नो चेंज |
ZXI | ₹9,19,500 | ₹9,19,500 | नो चेंज |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.66 - 9.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Glanza
₹ 6.86 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno 2025
₹ 6.8 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.98 - 8.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3
₹ 6.16 - 10.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
न्यू स्विफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है।
स्विफ्ट का इंजन पावरट्रेन
इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज का दावा करती है।
न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स
न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।