अब इस कंपनी की सभी कार E20 पेट्रोल को सपोर्ट करेंगी, जानिए 1 लीटर पर कितनी बचत होगी?
- होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की कारों की बिक्री भले ही भारतीय बाजार में कम होती जा रही हो, लेकिन कंपनी इन्हें अपडेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने पोर्टफिलोय की सभी कारों को अपडेट किया है।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की कारों की बिक्री भले ही भारतीय बाजार में कम होती जा रही हो, लेकिन कंपनी इन्हें अपडेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने पोर्टफिलोय की सभी कारों को अपडेट किया है। दरअसल, अब कंपनी की सभी कारें E20 सर्टिफाइट हो गई है। यानी ये इथेनॉल मिक्स पेट्रोल को सपोर्ट करेंगी। कंपनी ने कहा है कि 1 अप्रैल, 2025 को या उसके बाद तैयार होने वाली उसकी सभी ICE व्हीकल नए इंजन के साथ आएंगे।
भारत सरकार द्वारा निर्धारित नए एमिसन रेगुलेशन नॉर्म्स के अनुसार, पॉजिटिव कम्बशन इंजन वाले सभी ICE व्हीकल में E20 कंप्लायंस सर्टिफिकेशन होना चाहिए। होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने हाल ही में घोषणा की है कि उन्होंने अपने पूरे भारतीय पोर्टफोलियो को E20 सर्टिफाइट कर दिया है, जिससे वे E20 फ्यूल (इथेनॉल 20%) के अनुरूप हो गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Amaze
₹ 8 - 10.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11.91 - 16.93 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City
₹ 11.82 - 16.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City Hybrid
₹ 19 - 20.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
वर्तमान में कंपनीअपने भारतीय पोर्टफोलियो में चार व्हीकल पेश करती है। इसमें सिटी सेडान, सिटी ई: HEV हाइब्रिड सेडान, एलिवेट SUV और नई अमेज सेडान शामिल है। तीनों व्हीकल अब E20 ईंधन पर चलने में सक्षम हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि होंडा उन कुछ कंपनियों में से एक है जिसने भारत में E20 फ्यूल अनुपालन को अपनाया है। कंपनी 1 जनवरी, 2009 से E20 फ्यूल तैयार पावरट्रेन का प्रोडक्शन कर रही है।
क्या होता है E20 फ्यूल?
एथिल अल्कोहल या इथेनॉल (C2H5OH) एक जैव ईंधन है जो स्वाभाविक रूप से शुगर को फर्मेंटिंग करके बनाया जाता है। भारत ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम शुरू किया है। E20 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है। यानी संख्या जितनी अधिक होगी पेट्रोल में इथेनॉल का अनुपात उतना ही अधिक होगा। आने वाले दिनो में इसका रेशियो 50:50 हो जाएगा।
1 लीटर E20 पेट्रोल की कीमत का गणित
जियो-बीपी ने जो E20 पेट्रोल तैयार किया है उसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 96 रुपए प्रति लीटर है। यानी 96 रुपए के हिसाब से 80% पेट्रोल की कीमत 76.80 रुपए हो जाती है। इसी तरह, इथेनॉल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर तक है। यानी 55 रुपए के हिसाब से 20% इथेनॉल की कीमत 11 रुपए हो जाती है। यानी एक लीटर E20 पेट्रोल में 76.80 रुपए का नॉर्मल पेट्रोल और 11 रुपए का इथेनॉल शामिल है। इस तरह एक लीटर E20 पेट्रोल की कीमत 87.80 रुपए हो जाती है। यानी ये नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में 8.20 रुपए सस्ता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।