2024 का स्टॉक खाली करने इस कार पर मिल रहा ₹2.45 लाख का डिस्काउंट, लेने से पहले देख लें डिटेल
- मारुति सुजुकी इंडिया इस महीने यानी मार्च 2025 में अपनी सबसे महंगी और लग्जरी MPV इनविक्टो पर धमाकेदार डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इस कार के मॉडल ईयर 2024 (MY24) और मॉडल ईयर 2025 (MY25) पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया इस महीने यानी मार्च 2025 में अपनी सबसे महंगी और लग्जरी MPV इनविक्टो पर धमाकेदार डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी इस कार के मॉडल ईयर 2024 (MY24) और मॉडल ईयर 2025 (MY25) पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। कंपनी स्टॉक खाली करने के लिए MY24 पर सबसे ज्यादा बेनिफिट दे रही है। इनविक्टो के MY24 पर 2.45 लाख रुपए और MY25 पर 1.45 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। जनवरी में कंपनी इस पर 2.15 लाख का डिस्काउंट ऑफर कर रही थी। इसे तीन वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 25.21 लाख रुपए है।
मारुति इनविक्टो के फरवरी डिस्काउंट की बात करें तो कंपनी इसके मॉडल ईयर 2024 1.15 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपए का बुकिंग ऑफर और 1.15 लाख रुपए का स्क्रैपेज बोनस दे रही है। इस तरह इस पर कुल 2.45 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है। बात करें मॉडल ईयर 2025 की तो इस पर 30,000 रुपए का बुकिंग ऑफर और 1.15 लाख रुपए का स्क्रैपेज बोनस दे रही है। इस तरह इस पर कुल 2.45 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Invicto
₹ 25.21 - 28.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Innova Hycross
₹ 19.94 - 31.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 18.98 - 26.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu V-Cross
₹ 25.52 - 30.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 15.5 - 27.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति इनविक्टो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मारुति इनविक्टो को इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर TNGA इंजन मिलेगा। ये E-CVT गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह 183hp की पावर और 1250Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये कार 9.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। वहीं, एक लीटर पेट्रोल में इसक माइलेज 23.24Km तक है। बता दें कि टोयोटा इनोवा की तरह ये भी 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है।
इसमें मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, DRL के साथ स्लीक LED हेडलाइट्स, क्रोम से घिरा हुआ हेक्सागनल ग्रिल, एक चौड़ा एयर डैम और सिल्वर स्किड प्लेट्स उपलब्ध हैं। केबिन में डुअल-टोन डैशबोर्ड, लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ पावर्ड ओटोमन सीट्स, इंटीग्रेटेड मूड लाइटिंग के साथ पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
मारुति सुजुकी इनविक्टो में वन-टच पावर टेलगेट मिलेगा। यानी सिंगल टच से टेलगेट ओपन हो जाएगा। इसमें कंपनी का नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट के साथ छह एयरबैग की सेफ्टी मिलेगी। इसकी लंबाई 4755mm, चौड़ाई 1850mm और ऊंचाई 1795mm है। इसमें 8 तरह से एडजस्टेबल पावर वेंटिलेटेड सीट्स हैं। आगे की सीटें, सेकेंड रो में कैप्टन सीटें, साइड फोल्डेबल टेबल, थर्ड रो तक आसान पहुंच के लिए वन-टच वॉक-इन स्लाइड, मल्टी-जोन टेंपरेचर सेटिंग्स दी है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।