टैक्स फ्री हुई मारुति की नई डिजायर! यहां से लेने पर पूरे ₹1.14 लाख सस्ती पड़ेगी, इन ग्राहकों को GST में मिलेगी भारी छूट
ग्राहकों के लिए अब मारुति की नई डिजायर कैंटीन (CSD) के माध्यम से भी उपलब्ध हो गई है। CSD ग्राहकों को ये लगभग टैक्स फ्री मिल रही है। ग्राहक यहां से कार लेकर पूरे 1.14 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

मारुति सुजुकी की सेडान डिजायर (Dzire) देश के जवानों के लिए सीएसडी (CSD) के माध्यम से भी उपलब्ध हो गई है। एक्स-शोरूम प्राइस की तुलना में कैंटीन से कार लेने वाले लोगों को गाड़ी काफी सस्ते में मिल जाती है। मारुति ने हाल ही में डिजायर की सीएसडी कीमतों को भी अपडेट किया है। इसीलिए, आज हम मारुति सुजुकी डिजायर की कैंटीन प्राइस की तुलना एक्स-शोरूम कीमतों से भी करेंगे, जिससे पता चल सके कि हमारे देश के सैनिक सीएसडी चैनल के माध्यम से डिजायर खरीदकर कितनी बचत कर सकते हैं?
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.79 - 10.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 8 - 10.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6.54 - 9.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति डिजायर की CSD कीमत
मार्च 2025 में मारुति डिजायर की CSD प्राइस लिस्ट | ||
वैरिएंट | पावरट्रेन | CSD प्राइस |
LXI | 1.2L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 6,02,923 |
VXI | 1.2L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 6,91,601 |
ZXI | 1.2L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 7,89,451 |
ZXI प्लस | 1.2L पेट्रोल-मैनुअल | Rs. 8,56,498 |
VXI | 1.2L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | Rs. 7,36,724 |
ZXI | 1.2L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | उपलब्ध नहीं |
ZXI प्लस | 1.2L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | उपलब्ध नहीं |
VXI | 1.2L CNG-मैनुअल | Rs. 7,77,733 |
ZXI | 1.2L CNG-मैनुअल | Rs. 8,74,684 |
ऊपर चार्ट में मारुति डिजायर की सटीक वैरिएंट-वाइज CSD प्राइस दी गई है। आइए अब मारुति डिजायर की सीएसडी और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना करते हैं और जानते हैं कि कैंटीन से कार लेने पर कितने हजार की बचत होती है।
मारुति डिजायर CSD और एक्स-शोरूम प्राइस की तुलना | |||
वैरिएंट | एक्स-शोरूम प्राइस | अंतर | CSD प्राइस |
1.2L पेट्रोल-मैनुअल | |||
LXI | Rs. 6,83,999 | Rs. 81,076 | Rs. 6,02,923 |
VXI | Rs. 7,84,000 | Rs. 92,399 | Rs. 6,91,601 |
ZXI | Rs. 8,94,000 | Rs. 1,04,549 | Rs. 7,89,451 |
ZXI Plus | Rs. 9,69,000 | Rs. 1,12,502 | Rs. 8,56,498 |
1.2L पेट्रोल-ऑटोमैटिक | |||
VXI | Rs. 8,34,000 | Rs. 97,276 | Rs. 7,36,724 |
ZXI | Rs. 9,44,000 | - | उपलब्ध नहीं |
ZXI Plus | Rs. 10,19,000 | - | उपलब्ध नहीं |
1.2L CNG-मैनुअल | |||
VXI | Rs. 8,79,000 | Rs. 1,01,267 | Rs. 7,77,733 |
ZXI | Rs. 9,89,000 | Rs. 1,14,316 | Rs. 8,74,684 |
मारुति डिजायर की CSD और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना
मारुति डिजायर की CSD और एक्स-शोरूम कीमत की तुलना करने पर पता चलता है कि मानक एक्स-शोरूम कीमत की तुलना में मारुति डिजायर की CSD कीमतें लगभग 81,000 रुपये से लेकर 1.14 लाख रुपये तक कम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।