Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki 31 Percent YoY Degrowth in Mini Car Segment

इन 2 सस्ती कारों पर 'इतराती' थी कंपनी, अब इनसे लोगों ने बनाई दूरी! 6 एयरबैग और कीमत ₹4.23 लाख

  • मारुति सुजुकी इंडिया देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। ये हर महीने लाखों कार बेच रही है। साल के ज्यादातर मौके पर इसकी ही कोई कार नंबर-1 भी रहती है। जैसे पिछले महीने फ्रोंक्स SUV कंपनी के साथ देश की भी नंबर-1 कार रही।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 15 March 2025 02:39 PM
share Share
Follow Us on
इन 2 सस्ती कारों पर 'इतराती' थी कंपनी, अब इनसे लोगों ने बनाई दूरी! 6 एयरबैग और कीमत ₹4.23 लाख

मारुति सुजुकी इंडिया देश की सबसे बड़ी कार कंपनी है। ये हर महीने लाखों कार बेच रही है। साल के ज्यादातर मौके पर इसकी ही कोई कार नंबर-1 भी रहती है। जैसे पिछले महीने फ्रोंक्स SUV कंपनी के साथ देश की भी नंबर-1 कार रही। हालांकि, मारुति की सेल्स डेटा में एक सेगमेंट लगातर कमजोर पड़ रहा है। खास बात ये है कि इसी सेगमेंट की वजह से कंपनी की पहचान भी है। अब SUV सेगमेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाली मारुति हैचबैक सेगमेंट में पिछड़ रही है। खासकर, मिनी सेगमेंट में उसकी डिग्रोथ हो रही है। इस सेगमेंट में कंपनी के पास दो मॉडल ऑल्टो और एस-प्रेसो हैं।

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मिनी सेगमेंट में शामिल इन दोनों कारों की सेल्स में डिग्रोथ देखने को मिली है। या यूं कहा जाए कि ये सेगमेंट अब स्थिर हो चुका है। दरअसल, पिछले महीने यानी परवीर में मिनी सेगमेंट (ऑल्टो और एस-प्रेसो) की 10,226 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आंकड़ा 14,782 यूनिट का था। यानी सेगमेंट में 31% की ईयरली डिग्रोथ रही। वहीं, अप्रैल से फरवरी तक के FY25 की बात की जाए तो इस सेगमेंट में 114,115 गाड़ियां बिकीं। जबकि FY24 में ये आंकड़ा 130,365 यूनिट का था। यानी 12% की डिग्रोथ दर्ज की।

ये भी पढ़ें:31 मार्च खत्म के बाद नहीं मिलेगी इस ई-स्कूटर पर सब्सिडी, अभी ₹10000 का फायदा
मारुति मिनी सेगमेंट कारों की सेल्स
महीनाऑल्टो K10एस-प्रेसो
सितंबर 20248,6551,708
अक्टूबर 20248,5482,139
नवंबर 20247,4672,283
दिसंबर 20247,4108
जनवरी 202511,3522,895
फरवरी 20258,5411,685

इन दोनों कारों के पिछले 6 महीने के सेल्स आंकड़ों पर नजर डालें तो सितंबर 2024 में ऑल्टो K10 की 8,655 यूनिट और एस-प्रेसो की 1,708 यूनिट बिकीं। अक्टूबर 2024 में ऑल्टो K10 की 8,548 यूनिट और एस-प्रेसो की 2,139 यूनिट बिकीं। नवंबर 2024 में ऑल्टो K10 की 7,467 यूनिट और एस-प्रेसो की 2,283 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2024 में ऑल्टो K10 की 7,410 यूनिट और एस-प्रेसो की 8 यूनिट बिकीं। जनवरी 2025 में ऑल्टो K10 की 11,352 यूनिट और एस-प्रेसो की 2,895 यूनिट बिकीं। फरवरी 2025 में ऑल्टो K10 की 8,541 यूनिट और एस-प्रेसो की 1,685 यूनिट बिकीं।

ये भी पढ़ें:पेट्रोल-बैटरी दोनों से चलेगी ये हाइब्रिड कार, 10 मिनट में 325Km रेंज तक रिचार्ज

कंपनी ने हाल ही में इन दोनों कारों को 6 एयरबैग के साथ स्टैंडर्ड कर दिया है। यानी इसके बेस ट्रिम से लेकर टॉप ट्रिम तक 6 एयरबैग ही मिलेंगे। अभी ये दोनों 6 एयरबैग वाली देश की सबसे सस्ती कार भी हैं। ऑल्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपए है। वहीं, एस-प्रेसो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.27 लाख रुपए है। अब देखना ये है कि भारतीय ग्राहक इन कारों के इस सेफ्टी फीचर्स को पंद करके इनकी सेल्स में कितना इजाफा करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें