Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Sales July 2024 YoY Decline Alto, WagonR, Brezza, Baleno, Ertiga

जिस कंपनी का मिडिल क्लास दीवाना, उसे जुलाई में लगा बड़ा झटका! ग्राहकों ने दिखाया ठेंगा, बिक्री में 10% की गिरावट

  • जुलाई 2023 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों के लिए अच्छे आंकड़ों के साथ खत्म नहीं हुआ। पिछले महीने एक तरफ जहां हुंडई इंडिया और टाटा मोटर्स को ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानFri, 2 Aug 2024 03:08 AM
share Share

जुलाई 2023 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों के लिए अच्छे आंकड़ों के साथ खत्म नहीं हुआ। पिछले महीने एक तरफ जहां हुंडई इंडिया और टाटा मोटर्स को ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। तो देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया को भी साल-दर-साल के आधार पर गिरावट मिली। मारुति को जुलाई में 10% की डिग्रोथ मिली। कंपनी को कॉम्पैक्ट, मिड-साइज, यूटिलिटी व्हीकल, वैन जैसे सभी सेगमेंट में गिरावट मिली। चौंकाने वाली बात ये है कि कंपनी की घरेलू मार्केट में सेल्स घट गई। हालांकि, एक्सपोर्ट में उसे ग्रोथ मिली।

मारुति सुजुकी ने जुलाई 2024 में कुल 175,041 यूनिट की बिक्री की। इस आंकड़े में घरेलू स्तर पर बेची गई 140,354 यूनिट, OEM को बेची गई 10,702 यूनिट और निर्यात की गई 23,985 यूनिट शामिल हैं। कंपनी की घरेलू बिक्री में गिरावट देखी गई। जुलाई 2024 में 137,463 यूनिट बेची गईं, जबकि जुलाई 2023 में 152,126 यूनिट बेची थीं। यानी 14,663 यूनिट या 9.64% की गिरावट मिली।

ये भी पढ़े:मास्टर प्लान हो तो ऐसा... SUV पर की 2 लाख की कटौती, ऑर्डर देने वालों की लगी लाइन

दूसरी तरफ, एक्सपोर्ट में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। जुलाई 2024 में 23,985 यूनिट बेची, जो जुलाई 2023 में 22,199 यूनिट से अधिक हैं। यानी एक्सपोर्ट में 1,786 यूनिट या 8.05% की वृद्धि देखी गई। मारुति के लिए लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया। जुलाई 2024 में 2,891 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2023 में 2,559 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी 332 यूनिट्स या 12.97% की ग्रोथ मिली।

पैसेंजर कारों के सेगमेंट में मिनी सेगमेंट में जिसमें ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसे मॉडल शामिल हैं। जुलाई 2024 में इस सेगमेंट में 9,960 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2023 में 9,590 यूनिट की बिक्री हुई थी। कॉम्पैक्ट सेगमेंट जिसमें बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसे मॉडल शामिल हैं, इनकी जुलाई 2024 में 58,682 यूनिट बिकी, जबकि जुलाई 2023 में 67,102 यूनिट की बिक्री हुई थी।

ये भी पढ़े:इस कार ने हुंडई को संभाला, जुलाई में कंपनी की सेल घटी, लेकिन इसने बनाया रिकॉर्ड

मिड-साइज सेगमेंट ने शामिल सियाज की जुलाई 2024 में 603 यूनिट बिकीं, जो जुलाई 2023 में 1,348 यूनिट से काफी कम है। कुल मिलाकर, कुल यात्री कार जुलाई 2024 में बिक्री 69,245 इकाई रही, जो जुलाई 2023 में 78,040 यूनिट थी। सुपर कैरी लाइट कमर्शियल वाहन की जुलाई 2024 में 2,891 यूनिट बिकी, जो जुलाई 2023 में 2,559 यूनिट थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें