20, 30 या 50 नहीं... नेक्सा शोरूम की सबसे सस्ती कार पर आया ₹60000 का डिस्काउंट; इतने में मिल रही
- मारुति सुजुकी इंडिया अपनी नेक्सा डीलरशिप की एंट्री लेवल कार इग्निस पर अप्रैल में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने इस कार को खरीदने पर 60,000 रुपए तक का बड़ा बेनिफिट मिलेगा।

मारुति सुजुकी इंडिया अपनी नेक्सा डीलरशिप की एंट्री लेवल कार इग्निस पर अप्रैल में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने इस कार को खरीदने पर 60,000 रुपए तक का बड़ा बेनिफिट मिलेगा। कंपनी इग्निस के हर मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट पर 55,000 रुपए तक का बेनिफिट दे रही है। जबकि AMT वैरिएंट पर 60,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है। ग्राहक छूट को एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस के साथ जोड़ सकते हैं। बता दें कि इग्निस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपए है।
मारुति इग्निस एक्स-शोरूम कीमतें | |
वैरिएंट | कीमतें |
सिग्मा | 5,85,000 रुपए |
डेल्टा | 6,39,000 रुपए |
डेल्टा AMT | 6,89,000 रुपए |
जेटा | 6,97,000 रुपए |
जेटा AMT | 7,47,000 रुपए |
अल्फा | 7,62,000 रुपए |
अल्फा AMT | 8,12,000 रुपए |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.85 - 8.26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.98 - 8.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.7 - 9.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 5 - 8.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति इग्निस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
छोटी SUV से एंस्पायर्ड डिजाइन वाली इस कार को भारतीय बाजार में पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था। तब से अब तक कंपनी इग्निस की 2.8 लाख से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है। नए रेडियंस एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले थोड़ा और बेहतर बनाता है। इसमें बोल्ड एक्सटीरियर डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और मॉर्डन टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। इसे सुजुकी के टोटल इफेक्टिव कंट्रोल टेक्नोलॉजी (STECT) प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
इग्निस के इस वैरिएंट में मैकेनिकली कोई चेंजेस नहीं किए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 PS का पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि ये कार 20.89Km/l का माइलेज देती है। इसमें 260 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इग्निस को CNG वैरिएंट में लॉन्च नहीं किया गया है।
अब बात करें रेडियंस एडिशन के फीचर्स की तो इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ड्राइवर सीट के हाइट एडजेस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, TFT स्क्रीन के साथ मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और रियर पार्किंग सेंसर दिए हैं। इसे 7 मोनोटोन और 3 डुअल-टोन पेंट ऑप्शन में खरीद पाएंगे। जिसमें नेक्सा ब्लू, ल्यूसेंट ऑरेंज, सिल्की सिल्वर, टर्क्वॉइज ब्लू, ग्लिस्टनिंग ग्रे, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, पर्ल मिडनाइट ब्लैक, ब्लैक रूफ के साथ ल्यूसेंट ऑरेंज, सिल्वर रूफ के साथ नेक्सा ब्लू, और ब्लैक रूफ के साथ नेक्सा ब्लू शामिल है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।