बुकिंग के कितने दिन बाद मिलेगी मारुति ग्रैंड विटारा? खरीदने से पहले वेटिंग पीरियड की डिटेल देख लो
- मारुति सुजुकी इंडिया की लग्जरी और प्रीमियम ग्रैंड विटारा SUV पर इस महीने मैक्सिमम महीनेभर का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, देश के कई शहरों में इसकी डिलीवरी 15 दिन में ही मिल जाएगी।

मारुति सुजुकी इंडिया की लग्जरी और प्रीमियम ग्रैंड विटारा SUV पर इस महीने मैक्सिमम महीनेभर का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, देश के कई शहरों में इसकी डिलीवरी 15 दिन में ही मिल जाएगी। ग्रैंड विटार लॉन्च के बाद से ही कंपनी के लिए ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक बन चुकी है। इसके बाद भी इसका वेटिंग पीरियड नॉर्मल ही है। इस महीने कंपनी इस कार पर 1.18 लाख रुपए तक के डिस्काउंट के साथ फ्री 5 साल एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.19 लाख रुपए है।
मारुति ग्रैंड विटारा वेटिंग पीरियड फरवरी 2025 | |||
शहर | वेटिंग पीरियड | शहर | वेटिंग पीरियड |
नई दिल्ली | 0.5-1 महीना | कोलकाता | 0.5-1 महीना |
बेंगलुरु | नो वेटिंग | ठाणे | नो वेटिंग |
मुंबई | नो वेटिंग | सूरत | नो वेटिंग |
हैदराबाद | नो वेटिंग | गाजियाबाद | 0.5-1 महीना |
पुणे | 1 महीना | चंडीगढ़ | 0.5 महीना |
चेन्नई | नो वेटिंग | कोयंबटूर | नो वेटिंग |
जयपुर | 1 महीना | पटना | 1 महीना |
अहमदाबाद | नो वेटिंग | फरीदाबाद | 1 महीना |
गुरुग्राम | नो वेटिंग | इंदौर | 1-1.5 महीने |
लखनऊ | 1 महीना | नोएडा | 1 महीना |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.99 - 20.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.14 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 11.13 - 20.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens
₹ 10.52 - 19.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Force Motors Gurkha
₹ 16.75 - 18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11.11 - 20.42 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ग्रैंड विटारा का इंजन और माइलेज
मारुति सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर हाइराइडर और ग्रैंड विटारा को तैयार किया है। हाइराइडर की तरह ग्रैंड विटारा का माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है। यह 1462cc K15 इंजन है जो 6,000 RPM पर लगभग 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। यह पावरट्रेन भी अब तक AWD ऑप्शन वाला एकमात्र इंजन है। अपने सेगमेंट में ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी भी है। इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT का माइलेज 27.97kmpl है।
मारुति ग्रैंड विटारा की खासियत
मारुति ग्रैंड विटारा में हाइब्रिड इंजन मिलता है। हाइब्रिड कार में दो मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहला पेट्रोल इंजन होता है जो किसी नॉर्मल फ्यूल इंजन वाली कार की तरह होता है। दूसरा एक इलेक्ट्रिक मोटर इंजन होता है, जो आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में देखने को मिलता हैं। इन दोनों की पावर का यूज गाड़ी को चलाने में किया जाता है। जब कार फ्यूल इंजन से चलती है तब उसके बैटरी को भी पावर मिलती है जिससे बैटरी अपने आप ही चार्ज हो जाती है। ये जरूरत के समय एक्स्ट्रा पावर के तौर पर किसी इंजन की तरह काम में आती है।
ग्रैंड विटारा में EV मोड भी मिलेगा। EV मोड में कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है। कार की बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर को एनर्जी देती हैं और इलेक्ट्रिक मोटर व्हील्स को पावर देता है। यह प्रोसेस साइलेंटली होता है, इसमें आवाज नहीं होती। हाइब्रिड मोड में कार का इंजन इलेक्ट्रिक जनरेटर की तरह काम करता है और इलेक्ट्रिक मोटर कार के व्हील को चलाती है।
ग्रैंड विटारा के किस टायर में कितनी हवा है, इस बात की पूरी जानकारी आपको कार की स्क्रीन पर मिल जाएगी। जी हां, इसमें टायर प्रेशर चेक करने का फीचर मिलेगा। यदि किसी टायर में हवा कम होती है तब इसकी जानकारी आपको ऑटोमैटिक मिलेगी। आप मैनुअली भी टायर्स की हवा चेक कर पाएंगे। ग्रैंड विटारा में भी पैनारोमिक सनरूफ मिलेगी।
मारुति अपनी कारों के न्यू मॉडल में 360 डिग्री कैमरा का फीचर ऑफर कर रही है। ग्रैंड विटारा में भी ये फीचर मिलेगा। इससे ड्राइवर कार चलाने में ज्यादा मदद मिलेगी। इससे न केवल ड्राइवर को तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करेगा, बल्कि ब्लाइंड रास्तों पर मुश्किलों से बचने में मदद करेगा। कार के चारों तरफ का नजारा आप स्क्रीन पर देख पाएंगे।
ग्रैंड विटारा के सेफ्टी फीचर्स
न्यू विटारा में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESE, हिल होल्ड असिस्ट, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।