XUV700 का स्पेशल एडिशन लॉन्च! सिर्फ ब्लैक लुक ही नहीं, ये एडवांस फीचर्स भी बनाएंगे दीवाना; कीमत इतनी
महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी पॉपुलर SUV XUV700 का स्पेशल ईबोनी एडिशन (Ebony Edition) लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 19.64 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। आइए इस दमदार SUV के सभी खास फीचर्स और अपडेट्स के बारे जानते हैं।

कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी पॉपुलर SUV XUV700 का स्पेशल ईबोनी एडिशन (Ebony Edition) लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 19.64 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस नए एडिशन में SUV को पूरी तरह से डार्क और स्टाइलिश लुक दिया गया है, जिससे यह पहले से और भी ज्यादा आकर्षक लगती है। आइए इस दमदार SUV के सभी खास फीचर्स और अपडेट्स के बारे जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 25.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio-N
₹ 13.99 - 24.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 15 - 26.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta N Line
₹ 16.82 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
XUV700 Ebony Edition: क्या है खास?
नई Stealth Black पेंट स्कीम- पहले उपलब्ध Napoli Black के बजाय अब Stealth Black कलर दिया गया है, जो मेटैलिक फिनिश के साथ आता है।
ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर- SUV के ग्रिल, स्किड प्लेट्स, अलॉय व्हील्स और इंटीरियर सभी को ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट दिया गया है।
ब्लैक-ऑन-ब्लैक ग्रिल- फ्रंट लुक को और ज्यादा अग्रेसिव बनाने के लिए ब्लैक ग्रिल के साथ सिल्वर-ग्रे स्किड प्लेट दी गई है।
18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स- दमदार और मस्क्युलर लुक के लिए 18-इंच के ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील्स जोड़े गए हैं।

वैरिएंट वाइज कीमतें
महिंद्रा XUV700 Ebony एडिशन को पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।महिंद्रा XUV700 Ebony एडिशन के पेट्रोल मैनुअल की कीमत 19.64 लाख रुपये है। वहीं, पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 21.04 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा डीजल मैनुअल वैरिएंट की 20.94 लाख और डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 24.14 लाख रुपये है।
इंजन पावरट्रेन
महिंद्रा XUV700 Ebony एडिशन में मिलने वाले इंजन की बात करें तो इसमें वही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (200bhp, 380Nm) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (185bhp, 420Nm) दिया गया है, जो AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) ऑप्शन के साथ आता है।
XUV700 Ebony एडिशन का मुकाबला किससे?
महिंद्रा XUV700 Ebony एडिशन भारतीय बाजार में टाटा सफारी डार्क एडिशन (Tata Safari Dark Edition), हुंडई अल्काजार (Hyundai Alcazar) और एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) जैसी SUV से मुकाबला करेगी।
क्या आपको XUV700 Ebony एडिशन खरीदनी चाहिए?
अगर आप स्टाइलिश, पावरफुल और हाई-टेक फीचर्स वाली SUV की तलाश में हैं, तो महिंद्रा XUV700 Ebony एडिशन एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसका ऑल-ब्लैक थीम और दमदार रोड प्रेजेंस इसे और भी खास बनाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।