मार्केट में तहलका मचाने आ रही महिंद्रा XUV 3XO EV, 400 km का मिलेगा रेंज! जानिए पूरी डिटेल्स
इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वैरिएंट लॉन्च करने जा रही है।

भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी XUV 3XO के इलेक्ट्रिक वैरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। आने वाले महीनों में कंपनी ईवी को अनवील कर सकती है। आइए जानते हैं महिंद्रा की अपकमिंग ईवी के डिजाइन, फीचर्स और संभावित ड्राइविंग रेंज के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुए XUV 3XO EV से पता चलता है कि EV में अपने ICE सिबलिंग से ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स लिए जाने की संभावना है। डिजाइन के तौर पर ईवी में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, C-शेप्ड LED DRLs और कनेक्टेड LED टेल लैंप शामिल हैं। इसके अलावा, ईवी में एक ट्वीक्ड फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और अलग-अलग कलर ऑप्शन मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XUV 400 EV
₹ 16.74 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 17 - 26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ईवी में होगी 10.25-इंच स्क्रीन
दूसरी ओर फीचर्स के तौर पर वायरलेस ऐप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। जबकि सरफेस ट्रिम्स और मटीरियल में थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसके अलावा, ईवी में पूरी फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा सिस्टम और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग दी जाएगी।
400 किमी मिल सकता है रेंज
दूसरी ओर पावरट्रेन के तौर पर XUV 3XO EV में 34.5 kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। ग्राहकों को एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किमी की रेंज मिल सकती है। महिंद्रा XUV 3XO EV में DC फास्ट चार्जिंग दी जाएगी जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.5 लाख रुपये हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।