Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़mahindra XUV 3XO waiting period up to 6 months check details

6 महीने हुआ कुछ दिन पहले लॉन्च हुई इस धाकड़ महिंद्रा SUV का वेटिंग, इस वैरिएंट की सबसे ज्यादा डिमांड; कीमत ₹7.49 लाख

महिंद्रा XUV 3XO की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आने वाले MX1 पेट्रोल वैरिएंट का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक पहुंच गया है। आइए इसके अन्य वैरिएंट का वेटिंग भी जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 Sep 2024 08:53 AM
share Share

महिंद्रा XUV300 SUV का फेसलिफ्ट मॉडल XUV 3XO इस समय मार्केट में धूम मचा रहा है। अप्रैल में लॉन्च होने के बाद से ये एसयूवी काफी लोकप्रिय हो रही है। अब यह हर महीने में औसतन 9,000 से 10,000 यूनिट तक की बिक्री हासिल कर रही है। नए अपडेट के पहले इसका पुराना मॉडल सिर्फ 4,000 यूनिट तक की सेल ही हासिल कर पाता था। लेकिन, अब समय बदल चुका है। सितंबर 2024 के महीने में XUV 3XO एसयूवी पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आने वाले MX1 पेट्रोल वैरिएंट का वेटिंग पीरियड तो 6 महीने तक पहुंच गया है। आइए अब जानते हैं कि ग्राहकों को XUV 3XO के किस वैरिएंट के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा?

ये भी पढ़े:कैरेंस, मराजो, इनोवो को टक्कर देती है मारुति की ये कार, अभी मिल रहा गजब का ऑफर

6 महीने तक पहुंचा पेट्रोल वैरिएंट का वेटिंग

ऑटो कार इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक XUV 3XO के बेस MX1 पेट्रोल वैरिएंट का वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा 6 महीने तक है। हालांकि, महिंद्रा इस वैरिएंट का उत्पादन कम कर रही है। टॉप-वैरिएंट AX5 L, AX7 और AX7 L पेट्रोल वैरिएंट को लगभग दो से तीन महीने में आप घर ले जा सकते हैं। वहीं, मिड-स्पेक AX5 ट्रिम पर चार महीने तक का वेटिंग है। MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro वैरिएंट पर 3 से 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके अलावा इस एसयूवी के सभी डीजल वैरिएंट पर एक महीने का वेटिंग चल रहा है।

एडवांस फीचर और 3 इंजन ऑप्शन

XUV 3XO में कुछ एडवांस सेगमेंट फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी और पैनोरमिक सनरूफ जैसे गजब फीचर्स मिलते हैं। यह 3 इंजन ऑप्शन 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के साथ आती है।

कीमत कितनी है?

महिंद्रा XUV 3XO SUV 9 वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV 3XO की प्राइस 7.49 लाख रुपये से शुरु होती है और टॉप मॉडल के लिए 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

ये भी पढ़े:कैरेंस, मराजो, इनोवो को टक्कर देती है मारुति की ये कार, अभी मिल रहा गजब का ऑफर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें