Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra Thar Scorpio Bolero order backlog down check details

इस कंपनी की कारों पर टूटे लोग, पेंडिंग में पड़ा है 1.78 लाख SUVs का ऑर्डर; फिर भी लोगों को सिर्फ यही चाहिए

भारत की कार निर्माता कंपनी महिंद्रा के कारों पर डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। मार्केट में महिंद्रा के SUVs की बंपर डिमांड है। यही वजह है कि अभी कंपनी के पास 1.78 लाख SUVs का ऑर्डर पेंडिंग पड़ा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानThu, 1 Aug 2024 07:14 AM
share Share

आपके पसंदीदा महिंद्रा वाहनों जैसे थार और स्कॉर्पियो के लिए वेटिंग पीरियड कम होने वाला है। महिंद्रा ने अपने उत्पादन को बढ़ा दिया है, जिसके कारण पेंडिंग ऑर्डर में गिरावट आई है। अप्रैल से जून तिमाही के रिजल्ट प्रेजेंटेशन में महिंद्रा ने बताया कि पिछली तीन महीनों के 2.22 लाख यूनिट के मुकाबले अब पेंडिंग ऑर्डर घटकर लगभग 1.78 लाख यूनिट रह गए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़े:भारत में एक और कार का सफर खत्म... कंपनी ने ये मॉडल हमेशा के लिए किया बंद

थार का ऑर्डर बैकलॉग

महिंद्रा थार के लिए पेंडिंग ऑर्डर 59,000 से घटकर 42,000 यूनिट हो गए हैं। महिंद्रा ने थार का उत्पादन लगभग 4,000 यूनिट प्रति महीना बढ़ाया है, ताकि डिमांड को पूरा किया जा सके। जून में थार के लिए लगभग 5,000 नए ऑर्डर मिले हैं।

स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो N का ऑर्डर बैकलॉग

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-N के लिए पेंडिंग ऑर्डर भी लगभग एक तिहाई घटकर 58,000 यूनिट हो गए हैं। जून में इन दो मॉडलों के लिए लगभग 12,000 नए ऑर्डर मिले हैं।

XUV700 का ऑर्डर बैकलॉग

XUV700 के ऑर्डर बैकलॉग की बात करें तो इसके पेंडिंग ऑर्डर घटकर 13,000 यूनिट रह गए हैं।

बोलेरो और बोलेरो नियो का ऑर्डर बैकलॉग

बोलेरो और बोलेरो नियो के ऑर्डर बैकलॉग की बात करें तो इन दो एसयूवी के लिए पेंडिंग ऑर्डर घटकर लगभग 8,000 यूनिट रह गए हैं।

XUV3XO का ऑर्डर बैकलॉग

XUV3XO का ऑर्डर बैकलॉग की बात करें तो XUV3XO के लिए पेंडिंग ऑर्डर बढ़कर 55,000 यूनिट हो गया है।

क्या है इसका मतलब?

यह आपके लिए अच्छी खबर है। इसका मतलब है कि आपको महिंद्रा की पॉपुलर गाड़ियों के लिए अब पहले से कम इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी ने अपने उत्पादन को बढ़ाकर डिमांडर को पूरा करने की कोशिश की है।

आगे क्या?

महिंद्रा अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए अपने उत्पादन को लगातार बढ़ाने और अपने वाहनों को और भी बेहतर बनाने के लिए काम कर रहा है। आने वाले समय में आपको और भी नई और बेहतरीन महिंद्रा कारें देखने को मिलेंगी।

ये भी पढ़े:महिंद्रा थार ROXX का इंटीरियर हो गया LEAK, फोटो देखकर तय करें खरीदेंगे या नहीं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें