ये 7-सीटर कार जमकर बिक रही, अब कंपनी ला रही इसका इलेक्ट्रिक मॉडल; अर्टिगा, इनोवा की बढ़ाएगी टेंशन!
- किआ इंडिया के लिए कैरेंस 7-सीटर MPV सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कई मौके पर ये कंपनी के लिए दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है। वहीं, सोनेट और सेल्टोस के बाद इसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।

किआ इंडिया के लिए कैरेंस 7-सीटर MPV सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कई मौके पर ये कंपनी के लिए दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही है। वहीं, सोनेट और सेल्टोस के बाद इसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे में अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने की प्लानिंग कर चुकी है। दरअसल, कैरेंस EV की टेस्टिंग लगातार चल रही है। इसे भारतीय सड़कों पर कई बार देखा जा चुका है। इस बार इसकी नई फोटो सामने आई है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा, टोयोटा रुमियन, रेना ट्राइबर जैसे मॉडल के साथ टोयोटा इनोवा से होता है।
स्पाई तस्वीरों में देखा जा सकता है, नई कैरेंस ईवी को ईवी चार्जिंग स्टेशन पर देखा गया। हालांकि, परीक्षण मॉडल काफी हद तक छिपा हुआ और आंशिक रूप से ढका हुआ दिखा। इसमें फेसिया पर एक चार्जिंग पोर्ट, डुअल-टोन एलॉय व्हील्स का नया सेट और फेसिया के निचले हिस्से पर एक ADAS सेंसर दिखाई देता है। इससे ये साफ हो गया है कि इसमें ADAS सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। कंपनी कैरेंस का फेसलिफ्ट मॉडल भी पेश करेगी। जिसे नया नाम दिया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG ZS EV
₹ 18.98 - 26.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 17 - 26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
किआ कैरेंस EV में बिल्कुल नया फ्रंट डिजाइन, काफी हद तक नया पिछला हिस्सा, परिचित साइड प्रोफाइल, रिवाइज्ड सेंटर कंसोल, नई अपहोल्स्ट्री और स्टीयरिंग व्हील और गियर लीवर के रूप में नए अपडेट मिलने की उम्मीद है। अभी कंपनी ने कैरेंस EV के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस पर चुप्पी साध रखी है। उम्मीद है कि मॉडल में हाल ही में लॉन्च की गई क्रेटा EV से पावरट्रेन लिया जाएगा। इसका मतलब यह है कि इस मॉडल में एक इलेक्ट्रिक मोटर को बैटरी पैक के साथ जोड़ा जा सकता है, जो फुल चार्ज पर 473Km तक की दूरी तय कर सकता है।
किआ कैरेंस की मंथली सेल्स | |
महीना | सेल्स यूनिट |
सितंबर 2024 | 6,217 |
अक्टूबर 2024 | 6,384 |
नवंबर 2024 | 5,672 |
दिसंबर 2024 | 2,626 |
जनवरी 2025 | 5,522 |
फरवरी 2025 | 5,318 |
टोटल | 31,739 |
औसत | 5,290 |
किआ कैरेंस कंपनी के लिए सेल्स में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पिछले 6 महीने के दौरान इसकी सेल्स के आंकड़ो पर नजर डालें तो सितंबर 2024 में इसकी 6,217 यूनिट, अक्टूबर 2024 में इसकी 6,384 यूनिट, नवंबर 2024 में इसकी 5,672 यूनिट, दिसंबर 2024 में इसकी 2,626 यूनिट, जनवरी 2025 में इसकी 5,522 यूनिट और फरवरी 2025 में इसकी 5,318 यूनिट बिकीं। यानी इसकी इन 6 महीने में टोटल 31,739 यूनिट बिकीं। इसकी मंथली औसत सेल्स 5,290 यूनिट की रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।