मिलिए भारत की सबसे बेहतरीन SUV से, जिसे 15 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके; ये विटारा या नेक्सन नहीं
- देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर के मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मॉडल की सालों से तूती बोल रही है। पिछले कुछ सालों से वो लगातार अपने सेगमेंट में नंबर-1 कार बन रही है। ये कार कोई और नहीं बल्कि हुंडई क्रेटा है।

देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर के मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक मॉडल की सालों से तूती बोल रही है। पिछले कुछ सालों से वो लगातार अपने सेगमेंट में नंबर-1 कार बन रही है। ये कार कोई और नहीं बल्कि हुंडई क्रेटा है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में इसकी 1,94,871 यूनिट बिकीं। ये मारुति वैगनआर और टाटा पंच के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली तीसरी कार रही। आपको बता दें कि क्रेटा की अब तक घरेलू और विदेशी बाजार 15 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। क्रेटा ने इस शानदार मुकाम को 10 सालों में हासिल किया है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, टाटा कर्व और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर जैसे मॉडल से होता है।
फाइनेंशियल ईयर 2025 में क्रेटा 1,94,871 यूनिट के साथ घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज SUV रही। ग्रैंड विटारा 1,23,946 यूनिट्स के साथ काफी पीछे थी, जबकि सेल्टोस 72,618 यूनिट्स के साथ और भी पीछे थी। हुंडई ने जनवरी में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया थी। जिसे 'क्रेटा इलेक्ट्रिक' कहा गया। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17,99,000 रुपए से 23,49,900 रुपए के बीच हैं। क्रेटा इलेक्ट्रिक में 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक मिलते हैं। फुल चार्ज पर इसकी रेंज 390km और 473km तक है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lamborghini Revuelto
₹ 8.89 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aston Martin Vanquish
₹ 8.85 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने में दूसरे वैरिएंट की तरह ही नजर आता है। इसकी ग्रिल पूरी भरी नजर आती है, जिसके बीच में हुंडई का लोगो लगाया गया है। इसमें उल्टे L-शेप्ड के LED DRLs दिए हैं। हालांकि, ये हाई-स्पेक मॉडल की तरह जुड़े नहीं हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए अंदर हैलोजन बल्ब के साथ एक प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए इसके नीचे एक रिफ्लेक्टर सेटअप मिलता है।
इस वैरिएंट के इंटीरियर की बात करें तो अन्य ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। स्टीयरिंग व्हील भी वही है, लेकिन इसमें ऑडियो कंट्रोल नहीं मिलता। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऑफर पर कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। फ्रंट और रियर में USB पोर्ट के साथ मैनुअल AC दिया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पूरी तरह से डिजिटल है, लेकिन इसे i20, एक्सटर से शेयर किया गया है। इसमें टॉप-स्पेक मॉडल से समान यूनिट नहीं है। हुंडई ने मैन्युअल रूप से डिमेबल IRVMs और मैनुअल एडजेस्टेबल ORVMs, सभी पावर विंडो, फ्लिप कुंजी के साथ सेंट्रल और रिमोट लॉकिंग दी है।
SUV के अंदर फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, रियर AC वेंट, फैब्रिक सीट शामिल हैं। नई हुंडई क्रेटा E बेस मॉडल को दो इंजन ऑप्शन NA पेट्रोल डीजल के साथ खरीद सकते हैं। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला MG एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक, फॉक्सवैगन ताइगुन, होंडा एलिवेट, सिट्रोन C3 एयरक्रॉस जैसे मॉडल से होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।