कैटरीना कैफ ने ली ₹3 करोड़ की ये दमदार SUV, सलमान और शाहरुख के पास भी है ये कार; जानिए क्या है खासियत
कैटरीना कैफ ने हाल ही में 3 करोड़ रुपये की नई रेंज रोवर LWB ऑटोबायोग्राफी खरीदी है। ये एसयूवी सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेताओं के पास भी है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए रेंज रोवर हमेशा से पसंदीदा कार ब्रांड रहा है। पिछले कुछ सालों में इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। रेंज रोवर को सभी जेनरेशन के सेलेब्स इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने भी नई रेंज रोवर SUV खरीदी है। इसके साथ ही कैटरीना कैफ भी अब नई जेन की रेंज रोवर LWB ऑटोबायोग्राफी मालिकों की एलीट लिस्ट में शामिल हो गई हैं। ये एसयूवी सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेताओं के पास भी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Ferrari Purosangue SUV
₹ 10.5 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.41 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Rolls-Royce Wraith
₹ 5 करोड़ से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कैटरीना कैफ की बिल्कुल नई रेंज रोवर वाला वीडियो Cars For You नाम के चैनल ने YouTube पर शेयर किया गया है। इस छोटे से वीडियो में एक्ट्रेस को पहली बार अपनी नई खरीदी गई SUV में मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए देखा जा सकता है। एयरपोर्ट पर पहुंचने का एक और क्लिप भी है।
कैटरीना कैफ की रेंज रोवर LWB ऑटोबायोग्राफी
एक था टाइगर फेम एक्ट्रेस ने रेंज रोवर LWB ऑटोबायोग्राफी वैरिएंट खरीदी है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये (ऑन-रोड) है। जहां तक कैट द्वारा चुने गए कलर ऑप्शन की बात करें तो कैट ने फुजी व्हाइट के क्लासी शेड को चुना है। कैटरीना कैफ के अलावा हाल ही में जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे ने भी इसी कलर ऑप्शन में यही SUV खरीदी है।
कई गजब फीचर्स
यह खास मॉडल खूबसूरत टैन लेदर इंटीरियर, 24-वे हीटेड और कूल्ड एग्जीक्यूटिव रियर सीट्स से लैस है। इसके साथ ही इसमें 13.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और दो 13.1-इंच रियर इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें मेरिडियन 3D सराउंड साउंड सिस्टम भी मिलता है।
इंजन पावरट्रेन
कैटरीना कैफ की रेंज रोवर के पावरट्रेन की बात करें तो उन्होंने माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन वैरिएंट चुना है। P400 कोडनेम, यह 3.0L, 6-सिलेंडर, इंजिनियम पेट्रोल इंजन है, जो 394hp की पावर और 550Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 242 किमी/घंटा है। ये सिर्फ 5.9 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
इसके अलावा रेंज रोवर 3-लीटर टर्बो डीजल, 6-सिलेंडर इंजन के साथ भी पेश किया जाता है। यह 346bhp की पावर और 700Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा टॉप-ऑफ-द-लाइन रेंज रोवर SV को 4.4-लीटर V8 ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 523bhp की पीक पावर और 750Nm के पीक टॉर्क के साथ पेश किया जाता है।
बॉलीवुड के अन्य रेंज रोवर मालिक
मौजूदा जेन की रेंज रोवर बॉलीवुड की सबसे हॉट नई SUV है। कई सेलेब्रिटीज इसके मालिक हैं। कुछ मालिकों में सलमान खान, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कई अन्य शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।