भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा होंडा का ये सेफ्टी फीचर्स, हाथों-हाथ बिक गए 50000 मॉडल
होंडा इंडिया ADAS टेक्नोलॉजी को कई सेगमेंट में लेकर आई है। बता दें कि होंडा भारत में मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट में ADAS पेश करने वाली पहली कंपनी भी थी। इसकी शुरुआत 2023 में होंडा सिटी से हुई।

होंडा इंडिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि कंपनी के पास अब भारतीय सड़कों पर 50,000 होंडा सेंसिंग ADAS से लैस कारें हैं। होंडा ने मई 2022 में सिटी e:HEV के साथ भारत में होंडा सेंसिंग ADAS को पहली बार पेश किया। तब से कंपनी ने लगातार ADAS टेक्नोलॉजी का विस्तार किया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Amaze
₹ 8 - 10.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.79 - 10.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.4 - 12.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Aura
₹ 6.54 - 9.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 6 - 9.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
यहां जानिए वैरिएंट वाइज डिमांड
होंडा इंडिया ADAS टेक्नोलॉजी को कई सेगमेंट में लेकर आई है। न्यूज वेबसाइट rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, होंडा भारत में मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट में ADAS पेश करने वाली पहली कंपनी भी थी। इसकी शुरुआत 2023 में होंडा सिटी से हुई। होंडा सिटी के 95 पर्सेंट खरीदार ADAS से लैस वैरिएंट चुनते हैं। जबकि एलिवेट के 60 पर्सेंट और अमेज के 30 पर्सेंट खरीदार ADAS से लैस वैरिएंट चुनते हैं।
क्या कहा कंपनी ने
इस उपलब्धि पर बोलते हुए होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग और सेल्स के उपाध्यक्ष श्री कुणाल बहल ने कहा, "होंडा कार्स इंडिया में सेफ्टी हमारे हर काम का मूल है। भारतीय सड़कों पर 50,000 ADAS कारों की उपलब्धि हासिल करना सभी के लिए सुरक्षा बढ़ाने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।