Hindi Newsऑटो न्यूज़honda sold more than 7000 cars in india in january 2025

अमेज, सिटी, एलिवेट के दम पर होंडा को मिले 7000 से ज्यादा नए ग्राहक, एक्सपोर्ट में भी आई करीब 10% तेजी

होंडा को बीते महीने यानी जनवरी, 2025 में डॉमेस्टिक मार्केट में कुल 7,325 नए ग्राहक मिले। हालांकि, बीते महीने सालाना आधार पर होंडा की कार बिक्री में 15.62 पर्सेंट की गिरावट देखी गई।

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 2 Feb 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
अमेज, सिटी, एलिवेट के दम पर होंडा को मिले 7000 से ज्यादा नए ग्राहक, एक्सपोर्ट में भी आई करीब 10% तेजी

भारतीय ग्राहकों के बीच होंडा के कारों की डिमांड हमेशा रही है। एक बार फिर होंडा ने साल 2025 के पहले महीने यानी जनवरी में 7000 से ज्यादा कार की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान होंडा को डॉमेस्टिक मार्केट में कुल 7,325 नए ग्राहक मिले। हालांकि, बीते महीने सालाना आधार पर होंडा की कार बिक्री में 15.62 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2024 में होंडा को कुल 8,681 नए ग्राहक मिले थे।

ये भी पढ़ें:सावधान! बिना इंश्योरेंस पार किया टोल गेट, तो कट जाएगा ऑटोमैटिक चालान

एक्सपोर्ट में आई तेजी

दूसरी ओर मासिक आधार पर होंडा की कार बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई। बता दें कि इस दौरान होंडा की कार बिक्री में मासिक आधार पर 30.73 पर्सेंट की तेजी आई। होंडा ने दिसंबर, 2024 में कुल 5,603 यूनिट कार की बिक्री की थी। इसके अलावा, बीते महीने होंडा का कार एक्सपोर्ट भी 9.89 पर्सेंट बढ़ गया। इस दौरान होंडा ने कुल 4,979 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया। यानी कि बीते महीने कुल मिलाकर होंडा को कुल 12,304 नए खरीदार मिले।

ये भी पढ़ें:Kia Syros vs Sonet: कम पैसे में कौन सी SUV रहेगी बेस्ट? प्राइस में कितना अंतर?

एलीवेट इलेक्ट्रिक पर काम कर रही होंडा

बता दें कि होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट पर बेस्ड एक बिल्कुल नई ईवी पर काम कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी होंडा एलिवेट ईवी को 2025 के अंत तक अनवील करेगी। जबकि ईवी की बिक्री 2026 के पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि होंडा एलीवेट ईवी एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देगी। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें