1000 रुपए में होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक और QC1 की बुकिंग शुरू, फरवरी में आपके घर होगी डिलीवरी
- होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा ई और QC1 की ऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक को अब बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में चुनिंदा होंडा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा ई और QC1 की ऑफिशियली बुकिंग शुरू कर दी है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक को अब बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में चुनिंदा होंडा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है। जबकि QC1 को दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ में बुक किया जा सकता है। ग्राहक 1,000 रुपए की टोकन अमाउंट देकर बुकिंग कर सकते हैं। दोनों मॉडलों की डिलीवरी फरवरी 2025 में शुरू होगी। इनकी कीमतें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में बताई जा सकती हैं।
होंडा एक्टिवा ई स्कूटर की डिटेल
होंडा ने अपना एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। ये बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Honda Activa 125
₹ 94,422 - 97,147

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Activa 6G
₹ 76,684 - 82,734

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda City
₹ 11.82 - 16.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
होंडा QC1 स्कूटर की डिटेल
कंपनी ने QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। ये सिंगल चार्ज पर 80 किलोमीटर की रेंज देगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसमें 7.0 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जो होंडा रोड सिंक ड्यो ऐप के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसका पावर आउटपुट 1.2 kW (1.6 bhp) और 1.8 kW (2.4 bhp) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 75% चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं। वहीं, फुल चार्ज 6 घंटे में होता है।
1 साल में 1 लाख यूनिट सेल्स का टारगेट
कंपनी अपने इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को टारगेट कर रही है। HMSI पहले साल (365 दिन) करीब 1 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन करेगी। इसमें एक्टिवा ई और QC1 दोनों शामिल हैं। होंडा के 3 प्लांट हैं जो अलवर (राजस्थान), मानेसर (हरियाणा) और विट्ठलपुर (गुजरात) में स्थित हैं। हालांकि, ईवी का प्रोडक्शन सिर्फ नरसापुरा (कर्नाटक) प्लांट में ही किया जाएगा। ओला, बजाज चेतक और एथर जैसे पॉपुलर ईवी केवल नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ पेश किए जाते हैं। हालांकि, हाल ही में ओला ने रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ एक नया मॉडल पेश किया है। इसका मुकाबला ओला, टीवीएस, बजाज और एथर से होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।