Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़hatchback car sales july 2024 maruti swift is topper in list

बलेनो, टिगोर, i20, इग्निस, कॉमेट की बोलती बंद, इस कार ने मारी बाजी; इसका माइलेज 26kmpl

मारुति स्विफ्ट के आगे बलेनो, टिगोर, i20, इग्निस, कॉमेट की बोलती बंद हो चुकी है। इसका माइलेज 26kmpl का है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानWed, 14 Aug 2024 06:48 AM
share Share

जुलाई 2024 में भारतीय हैचबैक कार बाजार ने काफी उतार-चढ़ाव देखा। इस दौरान कुल बिक्री में पिछले साल की तुलना में 15.13% की गिरावट दर्ज की गई। जुलाई 2023 में जहां 97,595 कारें बिकी थीं, वहीं इस साल यह संख्या घटकर 82,831 रह गई। यानी 14,764 कम कारें बिकीं। हालांकि, इस दौरान कुछ कारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, तो कुछ की बिक्री में भारी गिरावट आई। आइए जरा विस्तार से इसकी बिक्री डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़े:भारत की सड़कों पर दिखी मारुति सुजुकी की नई कार, कम कीमत के साथ मारेगी एंट्री!

मारुति स्विफ्ट की बादशाहत बरकरार

भारतीय कार बाजार में सबसे पसंदीदा कारों में से एक मारुति स्विफ्ट ने जुलाई 2024 में भी अपनी बादशाहत बरकरार रखी। इस दौरान 16,854 कारें बिकीं, लेकिन पिछले साल की तुलना में यह 5.82% की गिरावट है। इस साल 1,042 कारें कम बिकीं। फिर भी मारुति स्विफ्ट की बाजार में हिस्सेदारी 20.35% रही, जो बताता है कि बाजार में गिरावट के बावजूद लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

मारुति वैगनआर ने मारी बाजी

दूसरी तरफ मारुति वैगनआर ने जुलाई 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। इसकी बिक्री में पिछले साल की तुलना में 24.83% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। इस दौरान 16,191 कारें बिकीं, जो पिछले साल से 3,221 ज्यादा हैं। इस अच्छे प्रदर्शन की वजह से वैगनआर की बाजार में हिस्सेदारी बढ़कर 19.55% हो गई। जहां ज्यादातर कारों की बिक्री में गिरावट आई, वहां वैगनआर ने अच्छा प्रदर्शन किया।

मारुति बलेनो की धूम कम हुई

मारुति बलेनो की बिक्री में इस बार बड़ी गिरावट आई। जुलाई 2024 में सिर्फ 9,309 कारें ही बिक पाईं, जो पिछले साल की तुलना में 44.34% कम है। पिछले साल की तुलना में इस बार 7,416 कारें कम बिकीं। इससे बलेनो की बाजार में हिस्सेदारी भी घटकर 11.24% रह गई। मारुति ऑल्टो की बिक्री में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई। इस बार 7,353 कारें बिकीं, जो पिछले साल से 254 ज्यादा हैं।

हुंडई और टाटा की कारों का मिला-जुला प्रदर्शन

टाटा की हैचबैक कारों का प्रदर्शन इस बार मिला-जुला रहा। टाटा टिगोर की बिक्री में 36.93% की भारी गिरावट आई। इस बार सिर्फ 5,665 कारें ही बिक पाईं, जो पिछले साल से 3,317 कम हैं। वहीं, टाटा अल्ट्रोज की बिक्री में तो सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इस बार सिर्फ 3,444 कारें बिकीं, जो पिछले साल से 4,373 कम हैं।

टिगोर, i10, i20, इग्निस, कॉमेट की बिक्री

हुंडई की हैचबैक कारों की बिक्री में भी थोड़ी गिरावट आई। हुंडई i20 की बिक्री में 1.28% की मामूली गिरावट आई। इस बार 4,937 कारें बिकीं, जो पिछले साल से 64 कम हैं। वहीं, हुंडई i10 NIOS की बिक्री में 7.78% की गिरावट आई। इस बार 4,922 कारें बिकीं, जो पिछले साल से 415 यूनिट कम हैं। टोयोटा ग्लैंजा की बिक्री में भी 1.35% की मामूली गिरावट आई। इस बार 4,836 कारें बिकीं।

अन्य कारों का प्रदर्शन

मारुति एस-प्रेसो की बिक्री में 4.66% की बढ़ोतरी हुई। इस बार 2,607 कारें बिकीं। लेकिन, मारुति सेलेरियो और मारुति इग्निस की बिक्री में गिरावट आई। सेलेरियो की बिक्री में 14.79% और इग्निस की बिक्री में 31.24% की कमी आई। एमजी मोटर्स की कॉमेट ईवी की बिक्री में 7.43% की बढ़ोतरी हुई। इस बार 1,200 कारें बिकीं। वहीं, रेनो क्विड की बिक्री में 25.85% की भारी गिरावट आई। इस बार सिर्फ 565 कारें बिक पाईं।

सिट्रोएन की कारों का प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। सिट्रोएन eC3 ईवी की बिक्री में जबरदस्त 261.22% की बढ़ोतरी हुई। इस बार 177 कारें बिकीं। लेकिन, सिट्रोएन C3 की बिक्री में 72.81% की भारी गिरावट आई। इस बार सिर्फ 90 कारें बिक पाईं।

कुल मिलाकर जुलाई 2024 हैचबैक कार बाजार के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। ज्यादातर कारों की बिक्री में गिरावट आई।

ये भी पढ़े:मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही मारुति की 3 नई कार, खरीदने की मचेगी लूट!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें