Hindi Newsऑटो न्यूज़Car market on track to better last year performance

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट बना भारत, इन कंपनी और मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा; देखें लिस्ट

  • घरेलू कार बाजार अब जमकर फल-फूल रहा है। पिछले कुछ सालों में ऑटो बाजार को तेजी से ग्रोथ मिली है। बीता फाइनेंसियल ईयर 2024 इस बात को पूरी दमदारी के साथ बताता भी है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 Feb 2025 10:16 AM
share Share
Follow Us on
दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट बना भारत, इन कंपनी और मॉडल की डिमांड सबसे ज्यादा; देखें लिस्ट

घरेलू कार बाजार अब जमकर फल-फूल रहा है। पिछले कुछ सालों में ऑटो बाजार को तेजी से ग्रोथ मिली है। बीता फाइनेंसियल ईयर 2024 इस बात को पूरी दमदारी के साथ बताता भी है। दरअसल, हाई डिमांड और सप्लाई चेन की बाधाओं में ढील के बाद भी भारत FY24 के दौरान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पैसेंजर व्हीकल (PV) बाजार बन गया। पहली बार भारतीय बाजार में 40,00,000 यूनिट की ईयरली थोक बिक्री को पार कर लिया। हाई आधार के बावजूद, SUV की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण ये सेगमेंट FY25 में बेहतर प्रदर्शन करने की राह पर तेजी से चल रहा है।

FY25 में अप्रैल से जनवरी की अवधि के दौरान घरेलू PV वॉल्यूम साल-दर-साल (YOY) 1.8% बढ़कर 35,38,674 यूनिट हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 34,76,319 यूनिट था। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के आंकड़ों के अनुसार, इंडस्ट्री ने FY24 को 42,18,746 यूनिट के साथ खत्म किया।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.99 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 8 - 15.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 11.13 - 20.51 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.99 - 25.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.78 - 51.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
पैसेंजर व्हीकल (PV) वॉल्यूम
FY25 (अप्रैल-जनवरी)35,38,674 यूनिट
FY24 (अप्रैल-जनवरी)34,76,319 यूनिट
ग्रोथ1.80%
सोर्स: SIAM

जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में पीवी सेगमेंट में औसत मासिक थोक बिक्री 3,51,562 यूनिट रही। इस साल (अप्रैल-जनवरी) में यह संख्या थोड़ी ज्यादा यानी 3,53,867 यूनिट रही। डीलरशिप स्तर पर रिटेल सेल्स में गिरावट के बाद भी कार मैन्युफैक्चर ने थोक डिस्पैच बढ़ा दिया, जिसके चलते अक्टूबर में 75-80 दिनों तक इन्वेंट्री का स्तर बढ़ गया। हालांकि, भारी छूट के कारण खुदरा बिक्री में उछाल आया, जिसके कारण जनवरी में इन्वेंट्री का स्तर 50-55 दिनों तक गिर गया।

ये भी पढ़ें:दिल्ली और मुंबई में खुलेंगे टेस्ला इलेक्ट्रिक कार के शोरूम, कंपनी ने किया इशारा

हमेशा की तरह, मारुति सुजुकी इंडिया ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट पर अपना दबदबा कायम रखा। घरेलू बाजार में हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की कम्बाइंड सेल्स से भी अधिक कारें बेचीं।

टॉप-10 OEM का पैसेंजर व्हीकल (PV) वॉल्यूम
फाइनेंशियल ईयर 2025 (अप्रैल-जनवरी)
मारुति सुजुकी इंडिया14,49,233 यूनिट
हुंडई मोटर इंडिया4,99,119 यूनिट
टाटा मोटर्स4,67,067 यूनिट
महिंद्रा एंड महिंद्रा4,53,019 यूनिट
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर2,54,547 यूनिट
किआ इंडिया2,04,656 यूनिट
होंडा कार्स इंडिया53,081 यूनिट
वोक्सवैगन इंडिया35,582 यूनिट
रेनो इंडिया32,378 यूनिट
स्कोडा ऑटो इंडिया31,862 यूनिट
सोर्स: SIAM

पैसेंजर व्हीकल वॉल्यूम में SUV का योगदान अब लगभग 54% है। भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में टाटा पंच, मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और महिंद्रा बोलेरो शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:कर्व की बुकिंग तो कर दी, अब जान लो कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी?
टॉप-10 कार FY2025 (10 महीने)
मॉडलयूनिटमॉडलयूनिट
टाटा पंच1,64,294मारुति फ्रोंक्स1,31,086
मारुति वैगनआर1,61,397मारुति ग्रैंड विटारा1,02,859
हुंडई क्रेटा1,60,495हुंडई वेन्यू98,547
मारुति अर्टिगा1,59,302टोयोटा इनोवा क्रिस्टा/हाइक्रॉस88,899
मारुति ब्रेजा1,57,225मारुति ऑल्टो83,824
मारुति स्विफ्ट1,45,626टाटा टियागो54,322
मारुति बलेनो1,39,324हुंडई ग्रैंड i10 निओस52,485
महिंद्रा स्कॉर्पियो1,37,311हुंडई i2047,434
मारुति डिजायर1,34,867हुंडई ऑरा45,074
टाटा नेक्सन1,31,374टोयोटा ग्लैंजा40,742

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें