Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Bajaj Pulsar Ethanol Flex Fuel Motorcycle Showcased E100 Capable NS160 check all details

बजाज ने फिर सबको चौंकाया, तैयार कर डाली 100% इथेनॉल से चलने वाली बाइक; पेट्रोल भराने के खर्च से जल्द मिलेगी मुक्ति

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने हाल ही में E20 फ्यूल को अपनाया है। बजाज ने हाल ही में 100 फीसद कैपेबल इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल का प्रोटोटाइप पेश किया है। आइए इसकी डिटेल जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 Sep 2024 06:14 PM
share Share

अगर भारत में कोई ऐसा मोटरसाइकल निर्माता है, जो ऑप्शनल फ्यूल का पता लगा रहा है, तो वह बजाज ऑटो है। कंपनी ऑप्शनल फ्यूल पर काफी लंबे समय से काम कर रही है। सक्रिय रूप से इसका प्रचार और प्रोत्साहन कर रही है। बजाज ने हाल ही में एक पल्सर NS160 का प्रदर्शन किया है, जो 100% इथेनॉल से चलने में सक्षम है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

 

ये भी पढ़े:महीने भर में इस टू-व्हीलर कंपनी ने पलट दी बाजी, फिर बनी बिक्री में नंबर-1

बजाज पल्सर इथेनॉल फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल

फ्रीडम 125 के रूप में दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकल लॉन्च करने के बाद बजाज ऑटो अपने CNG पावरट्रेन पर आधारित अधिक किफायती मोटरसाइकल लॉन्च करने के कगार पर है। हालांकि, पर्यावरण-अनुकूल ईंधनों की खोज CNG के साथ ही नहीं रुकती है। बजाज ने अब फ्लेक्स फ्यूल तकनीक में भी अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है।

IBET (इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक) एक्सपो 2024 में बजाज अपनी इंजीनियरिंग क्षमता को दिखा रही है। इसके साथ ही कंपनी फ्यूचर पावरट्रेन और फ्यूल के अपने दृष्टिकोण को प्रदर्शित कर रही है। इथेनॉल रेगुलर पेट्रोल का एक आशाजनक विकल्प बन सकता है। कंपनी ने इथेनॉल या इथेनॉल के मिश्रण से चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल सक्षम मोटरसाइकिलों का एक नया ऑप्शन तैयार कर लिया है।

2024 IBET में प्रदर्शित बजाज पल्सर इथेनॉल मोटरसाइकिल E100 फ्यूल (100% इथेनॉल) और साथ ही इथेनॉल के विभिन्न मिश्रणों पर चलने में सक्षम है। भारत में बेची जाने वाली रेगुलर E20 सक्षम मोटरसाइकिलों की तुलना में फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकल में काफी ज्यादा इंजीनियरिंग की गई है।

100% इथेनॉल कैपेबल

बाजाज ऑटो ब्राजील के बाजार में एक्टिव रहा है, जहां कंपनी E27 सक्षम मोटरसाइकल बेचती है। 2024 IBET में फ्रीडम 125 के साथ प्रदर्शित बजाज पल्सर NS160 फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकल मानक मोटरसाइकल के समान दिखती है। 

160.3cc सिंगल-सिलेंडर 4V ऑयल-कूल्ड इंजन

हम 160.3cc सिंगल-सिलेंडर 4V ऑयल-कूल्ड इंजन के बारे में बात कर रहे हैं, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि E100 फ्यूल कब आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी, लेकिन उम्मीद है कि बजाज सीएनजी बाइक की तरह इस इथेनॉल बाइक को भी बहुत जल्द लॉन्च करेगी।

ये भी पढ़े:महिंद्रा की नई कार सेल में बुरी तरह फेल! पिछले महीने सिर्फ 8 लोगों ने ही खरीदा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें