Notification Icon
Hindi Newsऑटो न्यूज़Ather Sales Breakup July 2024 Rizta Beats 450x, 450s, 450 Apex

ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर हो गया हिट... जुलाई में रिकॉर्ड सेल्स के साथ बना नंबर-1, कंपनी के सभी मॉडल पर पड़ा भारी

  • बेंगलुरु बेस्ड एथर एनर्जी के नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये स्कूटर पिछले महीने कंपनी का बेस्ट सेलर भी बन गया। कंपनी ने पिछले महीने कुल 11,088 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 Aug 2024 06:12 AM
share Share

बेंगलुरु बेस्ड एथर एनर्जी के नए फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये स्कूटर पिछले महीने कंपनी का बेस्ट सेलर भी बन गया। कंपनी ने पिछले महीने कुल 11,088 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे। इसमें 6,765 यूनिट सिर्फ रिज्टा की शामिल रहीं। यानी रिज्टा के पास कंपनी का कुल 61% से ज्यादा का मार्केट शेयर रहा। कंपनी के अन्य मॉडल की सेल्स काफी डाउन रही। खासकर 450 X को 63% की ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। चलिए सबसे पहले एथर एनर्जी की सेल्स पर एक नजर डालते हैं।

एथर एनर्जी YoY सेल्स जुलाई 2024
नंमॉडलजुलाई 2024जुलाई 2023अंतरYoY %शेयर %
1रिज्टा6,76506,765-61.01
2450 X2,9238,062-5,139-63.7426.36
3450 S1,15901,159-10.45
4450 Apex2410241-2.17
 टोटल11,0888,0623,02637.53100

बात करें एथर एनर्जी की ईयरली सेल्स की तो जुलाई 2024 में रिज्टा की 6,765 यूनिट बिकीं। इसके पास 61.01% मार्केट शेयर रहा। जुलाई 2024 में 450 X की 2,923 यूनिट बिकीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 8,062 यूनिट का था। यानी इसकी 5,139 यूनिट कम बिकीं और इसे 63.74% की ईयरली डिग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 26.36 % मार्केट शेयर रहा।

जुलाई 2024 में 450 S की 1,159 यूनिट बिकीं। इसके पास 10.45% मार्केट शेयर रहा। जुलाई 2024 में 450 एपेक्स की 241 यूनिट बिकीं। वहीं, इसके पास 2.17% मार्केट शेयर रहा। इस तरह जुलाई 2024 में रिज्टा की कुल 11,088 यूनिट बिकीं। जुलाई 2023 में ये आंकड़ा 8,062 यूनिट का था। यानी इसकी 3,026 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 37.53% की ईयरली ग्रोथ मिली।

एथर एनर्जी MoM सेल्स जुलाई 2024
नंमॉडलजुलाई 2024जून 2024अंतरYoY %शेयर %
1रिज्टा6,7651,3635,402396.3317.16
2450 X2,9234,189-1,266-30.2252.74
3450 S1,1592,117-958-45.2526.65
4450 एपेक्स241274-33-12.043.45
 टोटल11,0887,9433,14539.59100

बात करें एथर एनर्जी की मंथली सेल्स की तो जुलाई 2024 में रिज्टा की 6,765 यूनिट बिकीं। इसके पास जून में 17.16 % मार्केट शेयर रहा। जुलाई 2024 में 450 X की 2,923 यूनिट बिकीं। जून 2024 में ये आंकड़ा 4,189 यूनिट का था। यानी इसकी 1,266 यूनिट कम बिकीं और इसे 30.22 % की ईयरली डिग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 52.74% मार्केट शेयर रहा। जुलाई 2024 में 450 S की 1,159 यूनिट बिकीं। जून 2024 में ये आंकड़ा 2,117 यूनिट का था। यानी इसकी 958 यूनिट कम बिकीं और इसे 45.25% की ईयरली डिग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 26.65% मार्केट शेयर रहा।

जुलाई 2024 में 450 एपेक्स की 241 यूनिट बिकीं। जून 2024 में ये आंकड़ा 274 यूनिट का था। यानी इसकी 33 यूनिट कम बिकीं और इसे 12.04% की ईयरली डिग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 3.45% मार्केट शेयर रहा। इस तरह जुलाई 2024 में कुल 11,088 यूनिट बिकीं। जून 2024 में ये आंकड़ा 7,943 यूनिट का था। यानी इसकी 3,145 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 39.59% की ईयरली ग्रोथ मिली।

ये भी पढ़े:ये है मॉडिफाइड मोटरसाइकिल, इसके सामने कार भी फेल! इसमें 7 लोग बैठ जाएंगे

एथर रिज्टा सबसे एडवांस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर

इस स्कूटर में आपको रिवर्स मोड मिलता है, जिससे इसे बैक करने में आसानी हो जाती है। स्कूटर के टायर्स को स्किड कंट्रोल के हिसाब से डिजाइन किया गया है। स्कूटर की मदद से आप किसी दूसरे स्मार्टफोन पर अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर सकते हैं। इसमें एंटी थेप्ट फीचर भी दिया है। स्कूटर का पार्किंग एरिया में फोन की मदद से ढूंढ पाएंगे। इसमें फॉल सेफ्टी फीचर भी दिया है। यानी कभी स्कूटर राइडिंग के दौरान गिरता है तब इसकी मोटर ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी। खास बात ये है कि इसमें गूगल मैप मिल जाता है। इसमें कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, पुश नेविगेशन, ऑटो रिप्लाई SMS जैसे फीचर्स भी दिए हैं।

बात करें रेंज की तो इसमें 2.9 kWh बैटरी और 3.7 kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं। छोटे बैटरी पैक की रेंज 123 km और बड़े बैटरी पैक की रेंज 160 km है। सभी वैरिएंट की टॉप स्पीड 80 km/h है। 2.9 kWh बैटरी पैक का चार्जिंग टाइम 6.40 घंटे हैं। जबकि, 3.7 kWh बैटरी पैक का चार्जिंग टाइम सिर्फ 4.30 घंटे हैं। इसके तीनो वैरिएंट की एक्स-शोरूम 109,999 रुपए, 124,999 रुपए और 144,999 रुपए है। रिज्टा को 7 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें 4 डुअल टोन कलर और 3 सिंगल टोन कलर हैं। कंपनी बैटरी और स्कूटर पर 3 साल या 30,000 km की वारंटी भी दे रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें