2 दिन में ही भारत में लॉन्च हो गए 8 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ 40000 से शुरू; लिस्ट में एक्टिवा भी शामिल
- भारतीय बाजार में 1 दिन के अंदर 8 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च हो गए हैं। इसमें ओला इलेक्ट्रिक के साथ होंडा, रिवर और कोमाकी के मॉडल शामिल हैं। इन स्कूटर की कीमतें 40 हजार रुपए से लेकर 1.43 लाख रुपए तक है।

भारतीय बाजार में 1 दिन के अंदर 8 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च हो गए हैं। इसमें ओला इलेक्ट्रिक के साथ होंडा, रिवर और कोमाकी के मॉडल शामिल हैं। इन स्कूटर की कीमतें 40 हजार रुपए से लेकर 1.43 लाख रुपए तक है। इस लिस्ट में ओला इलेक्ट्रिक के 4 मॉडल Gig, Gig+, S1 Z और S1 Z+ शामिल हैं। वहीं, होंडा का एक्टिवा ई और QC 1 शामिल है। कोमाकी का MG प्रो लिथियम स्कूटर और रिवर इंडी शामिल है। चलिए इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर एक नजर डालते हैं।
1. ओला Gig
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 39,999 रुपए है। इसे छोटी राइड के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें दमदार फ्रेम के साथ रिमूवेबल बैटरी और बेहतर सेफ्टी मिलती है। इस स्कूटर में 1.5 kWh कैपेसिटी वाला रिमूवेबल बैटरी पैक दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये फुल चार्ज होने पर 112Km की IDC-सर्टिफाइट रेंज देता है। इसमें 1-इंच के टायर दिए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2. ओला Gig+
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 49,999 रुपए है। इसे लंबी राइड के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्कूटर में 1.5 kWh कैपेसिटी वाला रिमूवेबल सिंगल/डबल बैटरी पैक दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये सिंगल बैटरी से इसकी रेंज 81Km और दोनों बैटरी से 157Km तक है। इसमें 1.5 kW के पीक आउटपुट वाली हब मोटर मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 45Km/h तक है।
3. ओला S1 Z
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपए है। इस स्कूटर में 1.5 kWh कैपेसिटी वाला रिमूवेबल डुअल बैटरी पैक दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये सिंगल बैटरी से इसकी रेंज 75Km और दोनों बैटरी से 146Km तक है। इसमें 2.9 kW के पीक आउटपुट वाली हब मोटर मिलती है। ये 4.8 सेकेंड में 0-40Km/h की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें LCD डिस्प्ले और एक फिजिकल चाबी दी है।
4. ओला S1 Z+
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 64,999 रुपए है। इस स्कूटर में 1.5 kWh कैपेसिटी वाला रिमूवेबल डुअल बैटरी पैक दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये सिंगल बैटरी से इसकी रेंज 75Km और दोनों बैटरी से 146Km तक है। इसमें 2.9 kW के पीक आउटपुट वाली हब मोटर मिलती है। ये 4.8 सेकेंड में 0-40Km/h की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 70Km/h है। इसमें भी LCD डिस्प्ले और एक फिजिकल चाबी दी है।
5. होंडा एक्टिवा ई
होंडा ने अपना एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसमें 1.5kWh की स्वैपेबल डु्अल बैटरी सेटअप की गई हैं। फुल चार्ज पर ये दोनों बैटरी 102Km की रेंज देने का दावा करती हैं। ये बैटरियां 6kW फिक्स मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, जो 22Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं। इसमें तीन राइडिंग मोड ईकॉन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट शामिल किए गए हैं। इसकी टॉप स्पीड 80Km/h है। वहीं, 0 से 60 Km/h की स्पीड 7.3 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें 7-इंच की TFT स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन नेविगेशन को सपोर्ट करती है। इसकी कीमत का एलान 1 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
6. होंडा QC1
कंपनी ने QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया है। ये सिंगल चार्ज पर 80 किलोमीटर की रेंज देगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसमें 7.0 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जो होंडा रोड सिंक ड्यो ऐप के साथ रियल-टाइम कनेक्टिविटी देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फिक्स्ड 1.5 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसका पावर आउटपुट 1.2 kW (1.6 bhp) और 1.8 kW (2.4 bhp) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 से 75% चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं। वहीं, फुल चार्ज 6 घंटे में होता है।
7. कोमाकी MG प्रो लिथियम सीरीज
इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी कोमाकी (Komaki) ने भारतीय बाजार में MG प्रो लिथियम सीरीज स्कूटर लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 3 वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें MG प्रो ली, MG प्रो V और MG प्रो प्लस शामिल हैं। इसे 4 कलर ऑप्शन रेड, ग्रे, ब्लैक और व्हाइट में खरीद पाएंगे। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59,999 रुपए है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर 150Km की रेंज देता है। इसमें एडवांस रिजन, पार्किंग असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और रिवर्स असिस्ट के साथ वायरलेस कंट्रोल सहित कई फीचर्स मिलते हैं। कोमाकी MG प्रो में डिजिटल मैट्रिक्स इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ वायरलेस तरीके से अपडेट करने में कैपेबिल है
8. रिवर इंडी
बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप रिवर ने अपनी इंडी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। 2024 River Indie की कीमत 1.43 लाख रुपए रखी गई है। अपने बड़े बॉडीवर्क, ट्विन-बीम LED हेडलैंप्स और पैनियर्स के लिए साइड्स में इंटीग्रेटेड हार्ड माउंट्स के साथ उसी डिजाइन के साथ जारी है। चंकी सीट, एक फ्लैट और चौड़ा फ्लोरबोर्ड, ग्रैबरेल, क्रैश गार्ड्स और मोटे टायरों में लिपटे एलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें 55 लीटर का स्टोरेज है, जिसमें ग्लवबॉक्स में 12 लीटर और अंडरसीट स्टोरेज में 43 लीटर है। इसके अलावा यह फ्रंट-फुटपेग्स और 14 इंच के व्हील्स से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 90kmph है। वहीं, सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 120Km है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।