Hindi Newsऑटो न्यूज़2024 Kia Seltos Facelift CSD Price Vs Ex Showroom Price Comparison

11 लाख की ये SUV हो गई टैक्स फ्री! कीमत रह गई 10 लाख से बहुत कम; ग्राहकों को मिल रहा इतने लाख का फायदा

  • किआ की फ्लैगशिप 2024 सेल्टोस फेसलिफ्ट SUV अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए उपलब्ध करा दी है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 28 March 2024 11:13 AM
share Share
Follow Us on
11 लाख की ये SUV हो गई टैक्स फ्री! कीमत रह गई 10 लाख से बहुत कम; ग्राहकों को मिल रहा इतने लाख का फायदा

किआ की फ्लैगशिप 2024 सेल्टोस फेसलिफ्ट SUV अब कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए उपलब्ध करा दी है। जवानों को इस SUV की कीमत पर 28% की बजाय सिर्फ 14% GST ही देना होगा। यहां पर इसके 12 वैरिएंट मिलेंगे। सेल्टोसे के HTE वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 10,89,900 रुपए है। जबकि CSD पर इसे सिर्फ 9,92,857 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इस वैरिएंट पर ग्राहकों को 97,043 रुपए का फायदा हो जाएगा। इस SUV पर अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से 1,53,910 रुपए बचा सकते हैं।

2024 किआ सेल्टोस शोरूम Vs CSD कीमतें
वैरिएंटएक्स-शोरूमअंतरCSD कीमत (w/ GST)
1.5L Normal Petrol-Manual
HTERs. 10,89,900Rs. 97,043Rs. 9,92,857
HTKRs. 12,09,900Rs. 96,705Rs. 11,13,195
HTK PlusRs. 13,49,900Rs. 1,10,541Rs. 12,39,359
HTXRs. 15,17,900Rs. 1,21,223Rs. 13,96,677
1.5L Normal Petrol-Automatic (CVT)
HTXRs. 16,57,900Rs. 1,30,966Rs. 15,26,934
1.5L Turbo Petrol-Automatic (ACMT)
HTK PlusRs. 14,99,900Rs. 1,20,864Rs. 13,79,036
1.5L Turbo Petrol-Automatic (DCT)
GTK PlusRs. 19,97,900Rs. 1,53,910Rs. 18,43,990
1.5L Turbo Diesel-Automatic (ACMT)
HTERs. 12,09,900Rs. 96,705Rs. 11,13,195
HTKRs. 13,69,900Rs. 1,09,494Rs. 12,60,406
HTXRs. 16,77,900Rs. 1,30,041Rs. 15,47,859
HTX PlusRs. 18,37,900Rs. 1,43,470Rs. 16,94,430
1.5L Turbo Diesel-Automatic (TC)
GTX PlusRs. 19,97,900Rs. 1,53,723Rs. 18,44,177

2024 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ी ग्रिल, नए LED DRLs, फॉगलाइट हाउसिंग के साथ नए डिजाइन का बंपर और नए मिक्स्ड मेटल व्हील दिए हैं। कार के केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग, बोस स्पीकर, स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड कंट्रोल, 6 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ और लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ वेन्टीलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। साथ ही, कार में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ADAS लेवल 2 तकनीक जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

ये भी पढ़ें:न्यू डस्टर की लॉन्चिंग से उठ गया पर्दा, कंपनी ने पहली बार इसका फोटो भी दिखाया

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 158bhp की पावर और 253Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा 1.5-लीटर डीजल इंजन और 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। सेल्टोस फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपए से शुरू होती है।

ये भी पढ़ें:इस SUV का आ रहा सस्ता एंट्री लेवल वैरिएंट; नेक्सन, ब्रेजा की बिगाड़ेगी सेल!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें