Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़When is the first day of Shardiya Navratri Know maa durga vahan navratri October 2024 mata ki sawari

Navratri: नवरात्रि का पहला दिन कब है? जानें माता के आगमन की सवारी व घटस्थापना मुहूर्त

  • When is Shardiya Navratri First Day 2024: नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के मां शैलपुत्री स्वरूप को समर्पित है। इस दिन घटस्थापना या कलश स्थापना का भी विधान है। जानें शारदीय नवरात्रि का पहला दिन कब है और माता के आगमन की सवारी व इसका महत्व, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 19 Sep 2024 12:52 PM
share Share

Shardiya Navratri 2024 October Dates: नवरात्रि मां दुर्गा के उपासना का पर्व है। वैसे तो साल में कुल 4 नवरात्रि आते हैं, जिसमें दो प्रत्यक्ष और दो अप्रत्यक्ष। चारों नवरात्रि में चैत्र व शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। आश्विन मास में पड़ने वाले नवरात्रि शारदीय नवरात्रि होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इस साल मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। पालकी की सवारी को शुभ माना गया है। हालांकि इसे आंशिक महामारी का कारण भी माना गया है। जानें माता की पालकी की सवारी का महत्व व घटस्थापना मुहूर्त-

देवी पुराण के अनुसार, गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत होने पर मां भगवती का आगमन पालकी में होता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। नवरात्रि का समापन 11 अक्टूबर 2024, बुधवार को नवमी पर होगा। 12 अक्तूबर 2024 को विजयादशमी मनाई जाएगी।

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा- इस साल नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ दिन अराधना होगी। नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आर्थिक खुशहाली आती है।

नवरात्रि का पहला दिन- शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार को होगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना की परंपरा है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की जाती है।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त- पुरोहित संतोष त्रिपाठी के अनुसार, इस बार घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 14 मिनट से सुबह 07 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। घटस्थापना की अवधि 01 घंटा 06 मिनट की है। घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें