Guruwar Daan: गुरुवार के दिन क्या दान करना चाहिए और क्या नहीं? पढ़ें धार्मिक मान्यता
- Thursday Daan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। जानें गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करें व किन चीजों का दान नहीं करें-

Guruwar Upay 2024: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु व सत्यनारायण भगवान की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और तरक्की मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन कुछ चीजों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और गुरु कृपा प्राप्त होती है। जानें गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करना होता है शुभ-
1. गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख-समृद्धि व शांति की प्राप्ति होती है। इस दिन गुरु ग्रह से संबंधित चीजों का दान करने से जन्मकुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
घर में तुलसी का पेड़ सूख जाए तो क्या करना चाहिए?
2. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
3. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को केले और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद को वितरित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी व व्यापार में तरक्की हासिल होती है।
4. गुरुवार के दिन हल्दी का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन हल्दी का दान करने से विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होती हैं। विवाह के योग बनते हैं।
5. गुरुवार के दिन वस्त्र, चने की दाल, गुड़ व फल आदि का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में खुशहाली व बरकत आती है।
6. मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के अन्न का दान करने से भाग्य का साथ मिलता है। भाग्यवश अटके हुए काम बनते हैं।
गुरुवार के दिन इन चीजों का न करें दान-
1. गुरुवार के दिन काली दाल का दान करना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से जन्मकुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है।
2. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान विष्णु को मां लक्ष्मी प्रिय हैं। इसलिए इस दिन किसी को रुपए-पैसे उधार देने से बचना चाहिए।
3. गुरुवार के दिन चावल का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में परेशानियां आती हैं। अगर चावल का दान करना बहुत जरूरी हो, तो उसमें एक हल्दी की गांठ डाल देनी चाहिए।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।